जयपुर नगर निगम के आदर्श नगर जोन में स्वच्छता ही सेवा–2026 एवं विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत वार्डवार स्वच्छता उत्सव और विशेष सफाई अभियान के सफल संचालन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। आदर्श नगर जोन कार्यालय में हुई बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त श्री बिजेन्द्र जी ने की।

बैठक में वार्डवार स्वच्छता उत्सव एवं विशेष सफाई अभियान के प्रभावी संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अभियान के तहत संबंधित वार्डों में विशेष सफाई व्यवस्था, कचरा उठाव, नालियों की सफाई और स्वच्छता से जुड़े अन्य आवश्यक कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

अभियान को वार्डों में प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए उन्हें पाबंद किया गया।

बैठक में तकनीकी अधिकारी की टीम द्वारा पेचवर्क, फेरोकवर, स्ट्रीट लाइट, मेन हॉल एवं ओपन डिपो से संबंधित कार्यों पर भी चर्चा की गई। संबंधित अधिकारियों को इन कार्यों का निरीक्षण करने तथा आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अभियान को सफल बनाने और वार्डों में स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपसी समन्वय और पूर्ण तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान वार्डवार स्वच्छता व्यवस्था के साथ तकनीकी कार्यों को भी प्राथमिकता से पूरा कराने पर जोर दिया गया।

Next Story