जयपुर। जवाहर नगर कॉलोनी निवासी 95 वर्षीय श्री एल.आर. गुप्ता ने अपनी पत्नी और परिवार की चौथी पीढ़ी के सदस्यों के साथ एक साथ मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी निभाई। उम्र के इस पड़ाव पर मतदान केंद्र पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग करने का उनका कदम लोकतंत्र के प्रति विश्वास के साथ नई पीढ़ी के लिए भी प्रेरणादायी संदेश बना।

श्री गुप्ता ने कहा कि मतदान प्रत्येक नागरिक का अधिकार ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति उसकी जिम्मेदारी भी है। परिवार की चार पीढ़ियों का एक साथ मतदान करना लोकतांत्रिक मूल्यों और पारिवारिक संस्कारों की मिसाल प्रस्तुत करता है।

श्री गुप्ता की इस सहभागिता ने आसपास के मतदाताओं में भी मतदान को लेकर उत्साह और जागरूकता का संदेश दिया। उनकी पत्नी और परिवार की चौथी पीढ़ी के सदस्यों के साथ एक साथ मतदान की तस्वीर लोकतांत्रिक भागीदारी और पारिवारिक संस्कारों के संदेश के रूप में सामने आई।

Next Story