जयपुर जिले में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव की तैयारियों के बीच ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। 24 सितम्बर, गुरुवार को उपखण्ड स्तर पर आयोजित लॉटरी के माध्यम से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिला श्रेणी के लिए आरक्षण का निर्धारण किया गया। इसके साथ ही ग्राम पंचायतवार सरपंच एवं वार्ड पंच पदों की आरक्षण स्थिति स्पष्ट हो गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने बताया कि जयपुर जिले में 597 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के लिए आरक्षण निर्धारित किया गया है। इनमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग सहित विभिन्न श्रेणियों के लिए आरक्षण तय किया गया। इसी प्रकार संबंधित ग्राम पंचायतों के वार्ड पंच पदों के लिए भी श्रेणीवार आरक्षण निर्धारित किया गया है।

किशनगढ़ रेनवाल पंचायत समिति की 26 ग्राम पंचायतों में सरपंच की सीट भदवा, डूंगरसी का बास, खेड़ी मिलक, लूनियावास, मुंडियागढ़, पचकोडिया में सामान्य के लिए; बधाल, बाघावास, बसड़ी खुर्द, गाडरी, काबरों का बास, लालासर, मलिकपुरा, रलावता, सूंडों का बास में सामान्य (महिला) के लिए; अनतपुरा, मंढा भीमसिंह, मूंदली रणजीतपुरा में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए; जूंसिया, रामजीपुरा कलां में अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला) के लिए; भैंसलाना, डूंगरी खुर्द, हरसौली में अनुसूचित जाति के लिए; इटावा, मुंदोती में अनुसूचित जाति (महिला) के लिए तथा नांदरी में अनुसूचित जनजाति के लिए निर्धारित की गई हैं।

झोटवाड़ा पंचायत समिति की 19 ग्राम पंचायतों में सरपंच की सीट पचार, चक रामसर, निमेड़ा, भंभौरी, कालवाड़ में सामान्य के लिए; मांडा भोपावास, लालपुरा, कंवर का बास, श्योसिंहपुरा, बेगस, दुर्जनियावास, सरना चौड़ में सामान्य (महिला) के लिए; मुंडिया रामसर, धांधक्या में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए; रामसिंहपुरा में अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला) के लिए; फतेहपुरा, बिचपड़ी में अनुसूचित जाति के लिए; गजाधरपुरा में अनुसूचित जाति (महिला) के लिए तथा सांचौती में अनुसूचित जनजाति के लिए निर्धारित की गई हैं।

सांभर पंचायत समिति की 26 ग्राम पंचायतों में सरपंच की सीट हचूकाड़ा, खेड़ीराम, मूंडवाड़ा, रामसागर, सिनोदिया, त्योद में सामान्य के लिए; हबसपुरा, काचरोदा, काजीपुरा, नौरंगपुरा, रोजड़ी, श्रीरामपुरा, श्यामी की ढाणी, सुरसिंहपुरा, त्योदा में सामान्य (महिला) के लिए; हिरनोदा, जैतपुरा, शार्दूलपुरा में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए; चैनपुरा, हरिपुरा में अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला) के लिए; आकोदा, जयसिंहपुरा, खंडेल में अनुसूचित जाति के लिए; कोरसीना, तेज्या का बास में अनुसूचित जाति (महिला) के लिए तथा सीतारामपुरा में अनुसूचित जनजाति के लिए निर्धारित की गई हैं।

दूदू पंचायत समिति की 25 ग्राम पंचायतों में सरपंच की सीट गहलोता, केरिया बुजुर्ग, मारवा, पदसोली, साखून, सुनाड़िया में सामान्य के लिए; बिंगोलाव, गैजी, जड़ावता, लपोड़िया, मोरड़ा, नयागांव, सिरोही कलां, उरसेवा में सामान्य (महिला) के लिए; धांधोली, ममाना, शाली में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए; हरसोली, हाटूपुरा में अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला) के लिए; गागरडू, नानां, रहलाना में अनुसूचित जाति के लिए; चरसड़ा, दांतरी में अनुसूचित जाति (महिला) के लिए तथा ईटाखोई में अनुसूचित जनजाति के लिए निर्धारित की गई हैं।

माधोराजपुरा पंचायत समिति की 25 ग्राम पंचायतों में सरपंच की सीट गोहंदी, दूसरा, बीछी, डाबीच, चांदमा कलां, माधोराजपुरा में सामान्य के लिए; पहाड़िया, मस्ता-बोकड़ावास (मस्ता), मुकुंदपुरा-हनूतिया खुर्द (हनूतिया खुर्द), सहदरिया, डाबला बुजुर्ग, चित्तोड़ा, बिसालू में सामान्य (महिला) के लिए; हीरापुरा, ठाला, भांकरोटा में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए; नारायणपुरा, रेनवाल मांझी में अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला) के लिए; हरसूलिया, झाड़ला, मोहब्बतपुरा में अनुसूचित जाति के लिए; पीपला, मोहनपुरा पृथ्वीसिंह, डिडावता में अनुसूचित जाति (महिला) के लिए तथा जाबड़ में अनुसूचित जनजाति के लिए निर्धारित की गई हैं।

जमवारामगढ़ पंचायत समिति की 42 ग्राम पंचायतों में सरपंच की सीट इन्द्रगढ़, चावंड का मंड, बूझ, भावपुरा, मनोता, राजपुरवास ताला, राहौरी, रूपवास, खावारानीजी, सामरेड़ कलां में सामान्य के लिए; खरकड़ा, गठवाड़ी, जयचंदपुरा, द्योड़ा डूंगर, दांतला मीणा, भानपुर कलां, भूरानपुरा, साईवाड़, नांगल तुलसीदास, नयाला, ताला में सामान्य (महिला) के लिए; पापड़ में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए; धोला में अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला) के लिए; नीम्बी, रतनपुरा-हरिपुरा, ढ़ालेर में अनुसूचित जाति के लिए; अजबपुरा-बृजपुरा, खातेपुरा-जगमालपुरा, पाली में अनुसूचित जाति (महिला) के लिए; टोडामीणा, बसना, बिलोद, बोबाड़ी, सैपुरा, रामजीपुरा, मठासूला में अनुसूचित जनजाति के लिए तथा जरूंडा, नाताटा, नार्डपुरा, पलेड़ा, लांगड़ियावास, सरजोली में अनुसूचित जनजाति (महिला) के लिए निर्धारित की गई हैं।

आंधी पंचायत समिति की 32 ग्राम पंचायतों में सरपंच की सीट महंगी, रायपुर, सांकोटड़ा, नीमला, डांगरवाड़ा, चावंडिया, थाली में सामान्य के लिए; केला का बास, धामस्या, धूलारावजी, बीरसना, राम्यावाला, लालवास, देवीथला, थौलाई, फुटौलाव में सामान्य (महिला) के लिए; नेवर में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए; रायसर, भवानी, आंधी में अनुसूचित जाति के लिए; डागोता, बहलोद में अनुसूचित जाति (महिला) के लिए; खराड़, दौलतपुरा, पोटली-हुरेला, कोलीवाड़ा, रामजीपुरा में अनुसूचित जनजाति के लिए तथा कुशालपुरा, दांतली, सैपुर, श्रीनगर, गणवाली में अनुसूचित जनजाति (महिला) के लिए निर्धारित की गई हैं।

तुंगा पंचायत समिति की 24 ग्राम पंचायतों में सरपंच की सीट खातेपुरा, देवगांव, नागराजपुरा, उगावास, भाटेरी में सामान्य के लिए; काशीपुरा, करनगढ़, हिम्मतपुरा, अनतपुरा, किशनपुरा, भूड़ला, पाटन में सामान्य (महिला) के लिए; गढ़ में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए; खिजूरिया तिवाड़ियान, रोजवाड़ी में अनुसूचित जाति के लिए; तुंगी, डूबली में अनुसूचित जाति (महिला) के लिए; विमलपुरा, दानौकलां, तुंगा, कानेटी में अनुसूचित जनजाति के लिए तथा चैनपुरा उर्फ खेमराज का बास, माधोगढ़, राजपुरा पातालवास में अनुसूचित जनजाति (महिला) के लिए निर्धारित की गई हैं।

बस्सी पंचायत समिति की 42 ग्राम पंचायतों में सरपंच की सीट मानसार खेड़ी, बुढ़थल, खिजूरिया ब्राह्मणान, साम्भरिया, टोडाभाटा, लालगढ़, दूधली, झार, बांसखोह, टहटड़ा में सामान्य के लिए; रामरतनपुरा, कुंठड़ा खुर्द, बैनाड़ा, रामसर पालावाला, जीतावाला, श्यामपुरा कचोलिया, मनोहरपुरा, हंसमहल, जातवाड़ा, पड़सोली, मूंदली में सामान्य (महिला) के लिए; बड़वा में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए; घाटा, मानगढ़ खोखावाला, बराला, भाजूपुरा में अनुसूचित जाति के लिए; सांख शेोपुरी, किशनपुरा, मोहनपुरा, खोरी में अनुसूचित जाति (महिला) के लिए; विजयमुकुंदपुरा उर्फ हीरावाला, रामसिंहपुरा, पालावाला जाटान, गूढा मीणा, झाझवाड़, नांगल बोहरा में अनुसूचित जनजाति के लिए तथा गोकुलपुरा लासड़िया, फाल्यावास, सिंदोली, पीपल्याबाई, कल्याणपुरा, श्यामपुरा में अनुसूचित जनजाति (महिला) के लिए निर्धारित की गई हैं।

सांगानेर पंचायत समिति की 23 ग्राम पंचायतों में सरपंच की सीट भंभोरिया, भापुरा, हरचंदपुरा उर्फ देवलिया, लखाना, नेवटा, रामपुरा ऊंटी, सिरानी में सामान्य के लिए; अजैराजपुरा, अवाणिया, दहमी कलां, कालवाड़ा, नरसिंहपुरा, ठिकरिया में सामान्य (महिला) के लिए; महापुरा, पुरषोत्तमपुरा उर्फ दादिया में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए; भांकरोटा खुर्द, मोहनपुरा में अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला) के लिए; बगरू रावण, पावलिया में अनुसूचित जाति के लिए; कपूरावाला, खातवाड़ा में अनुसूचित जाति (महिला) के लिए; बालावाला में अनुसूचित जनजाति के लिए तथा जयसिंहपुरा बास नेवटा में अनुसूचित जनजाति (महिला) के लिए निर्धारित की गई हैं।

चाकसू पंचायत समिति की 32 ग्राम पंचायतों में सरपंच की सीट गिरधारीलालपुरा, बादली, तीतरिया, शिवदासपुरा, कोथून, निमोडिया, अकोड़िया में सामान्य के लिए; सवाई माधोसिंहपुरा, करेड़ा खुर्द, लक्ष्मीपुरा उर्फ काठावाला, चंदलाई, मकसूदनपुरा उर्फ बड़ा पदमपुरा, तमरिया, कडेरा, बल्लूपुरा, चंदेल कलां में सामान्य (महिला) के लिए; कुम्हारियावास, भोज्याड़ा में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए; थली, सूरजपुरा उर्फ टूटौली में अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला) के लिए; बरखेड़ा, रामनिवासपुरा, किलाकीपुरा, धुंसारी-रूपवास (मुख्यालय धुंसारी) में अनुसूचित जाति के लिए; कल्याणपुरा, खेजड़ी बुजुर्ग, उदयपुरिया में अनुसूचित जाति (महिला) के लिए; सांवरिया, तिगरिया, डहर में अनुसूचित जनजाति के लिए तथा जगत शिरोमणिपुरा उर्फ टूमली का बास, सीमलियावास वाटिका में अनुसूचित जनजाति (महिला) के लिए निर्धारित की गई हैं।

कोटखावदा पंचायत समिति की 27 ग्राम पंचायतों में सरपंच की सीट मंडालिया मैदा, नरपतपुरा उर्फ हरिपुरा, रूपाहेड़ी कलां, खेड़ाराणीवास, आनंदपुरा, अजमेरीपुरा, छीमापुरा में सामान्य के लिए; रूपाहेड़ी खुर्द / बापूगांव, बरोदिया, कोटखावदा, महादेवपुरा, हरिनारायणपुरा, ठिकरिया गूजरान, श्यामपुरा में सामान्य (महिला) के लिए; मुंडाहेड़ी में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए; राडोली, झांपड़ा कलां, डोबाला कलां में अनुसूचित जाति के लिए; गरुड़वासी, गोद का बास, कंवरपुरा में अनुसूचित जाति (महिला) के लिए; रामनगर, अजयराजपुरा उर्फ देहलाला, रामचंद्रपुरा में अनुसूचित जनजाति के लिए तथा ठिकरिया मीणान, द्वारकापुरा, रलावता में अनुसूचित जनजाति (महिला) के लिए निर्धारित की गई हैं।

रामपुरा डाबड़ी पंचायत समिति की 21 ग्राम पंचायतों में सरपंच की सीट भाटों की गली, भूरावली, भूरथल, जयरामपुरा, नांगल पुरोहित, नांगल सिरसा में सामान्य के लिए; चेतावाला, डाबड़ी, गोविंदपुरा, राजावास, सेवापुरा, उदयपुरिया में सामान्य (महिला) के लिए; हरदत्तपुरा, खोराश्यामदास में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए; लूनियावास, रामपुरा में अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला) के लिए; छतरपुरा, खोराबीसल में अनुसूचित जाति के लिए; बेनाड़ मय दौलतपुरा, जाहोता में अनुसूचित जाति (महिला) के लिए तथा रीसाणी में अनुसूचित जनजाति के लिए निर्धारित की गई हैं।

जालसू पंचायत समिति की 25 ग्राम पंचायतों में सरपंच की सीट बरणा, भीलपुरा, बिचपड़ी, दुर्गा का बास, मुंडोटा, रोजड़ा, सिरसली में सामान्य के लिए; बुगालिया, देवगूढ़ा, गूढ़ासूर्जन, जालसू, खन्नीपुरा, महेशवास कलां, पोखरस्या का बास, राधाकिशनपुरा, रैथल में सामान्य (महिला) के लिए; अनोपपुरा, खापरिया, पुनाना में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए; जयसिंहपुरा, मोरी में अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला) के लिए; सरदारपुरा, टाडावास में अनुसूचित जाति के लिए; सुदर्शनपुरा में अनुसूचित जाति (महिला) के लिए तथा बिहारीपुरा में अनुसूचित जनजाति के लिए निर्धारित की गई हैं।

फागी पंचायत समिति की 26 ग्राम पंचायतों में सरपंच की सीट सवाई जयसिंहपुरा, चौरू, मंडावरी, कुड़ली, परवान, लढ़ाणा में सामान्य के लिए; कंसेल, मंदौर, टीकल नरूकान, पचाला, सुल्तानिया, मंडावरा, मेंदवास, जयसिंहपुरा उर्फ गरुड़ा, किशोरपुरा में सामान्य (महिला) के लिए; जोड़िंदा भोजपुरा, चकवाड़ा, मंडी में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए; लसाड़िया, भोजपुरा में अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला) के लिए; रोटवाड़ा, नरेड़ा, समेलिया में अनुसूचित जाति के लिए; निमेड़ा, धुवालिया में अनुसूचित जाति (महिला) के लिए तथा श्रीरामगंज में अनुसूचित जनजाति के लिए निर्धारित की गई हैं।

अमरसर पंचायत समिति की 22 ग्राम पंचायतों में सरपंच की सीट अमरसर, धाओली, गोविंदपुरा बासड़ी, जगतपुरा, महर खुर्द, परमानपुरा में सामान्य के लिए; आमलोदा, हनूतिया, कालवाणियों का बास, करीरी, मुरलीपुरा, पठानों का बास, राड़ावास, श्योसिंहपुरा में सामान्य (महिला) के लिए; नयान, रावपुरा में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए; बिलंदरपुर, मराखी में अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला) के लिए; धानोता, नयाबास में अनुसूचित जाति के लिए; हनूतपुरा में अनुसूचित जाति (महिला) के लिए तथा रानीपुरा-जोधपुरा में अनुसूचित जनजाति के लिए निर्धारित की गई हैं।

शाहपुरा पंचायत समिति की 19 ग्राम पंचायतों में सरपंच की सीट बारीजोड़ी, देवीपुरा, मामटोरी कलां, नवलपुरा, साईवाड़ में सामान्य के लिए; बिशनगढ़, छपुरा खुर्द, छारसा, घासीपुरा, गोविंदपुरा धाभाई, खोरालाढाणी, ऊदावाला में सामान्य (महिला) के लिए; कुंभावास-शक्तिपुरा, पीपलोद नारायण में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए; छापड़ा कलां में अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला) के लिए; आशपुरा-निंझर, जसवंतपुरा में अनुसूचित जाति के लिए; शेरपुरा में अनुसूचित जाति (महिला) के लिए तथा सुराणा में अनुसूचित जनजाति के लिए निर्धारित की गई हैं।

मौजमाबाद पंचायत समिति की 27 ग्राम पंचायतों में सरपंच की सीट अखैपुरा, बिछून, धमाणा, झरना, मीरापुरा, सेवा, उगरियावास में सामान्य के लिए; गगाती कलां, गिदानी, गूढाबैरसल, खुड़ियाला, किशनपुरा, मौखमपुरा, नसनोता, सांवली, सावरदा में सामान्य (महिला) के लिए; गाडोता, महलां, मांगलवाड़ा में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए; झाग, मौजमाबाद में अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला) के लिए; देवला, लोरड़ी, रसीली में अनुसूचित जाति के लिए; बोराज, श्रीनिवासपुरा में अनुसूचित जाति (महिला) के लिए तथा बिहारीपुरा में अनुसूचित जनजाति के लिए निर्धारित की गई हैं।

आमेर पंचायत समिति की 25 ग्राम पंचायतों में सरपंच की सीट अचरोल, ढंड, कंवरपुरा, रूंडल, बीलपुर, छापराड़ी, चौंप में सामान्य के लिए; नांगल सुसावतान, खोरा मीणा, लखेर, श्यामपुरा, बिलौंची, बगवाड़ा में सामान्य (महिला) के लिए; घटवाड़ा में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए; चित्तानुकलां में अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला) के लिए; कूकस, मानपुरा माचेड़ी में अनुसूचित जाति के लिए; देव का हरवाड़ा, जुगलपुरा में अनुसूचित जाति (महिला) के लिए; सिरोही, कांट, कालवाड़ में अनुसूचित जनजाति के लिए तथा लबाना, चंदवाजी, दौलतपुरा में अनुसूचित जनजाति (महिला) के लिए निर्धारित की गई हैं।

गोविंदगढ़ पंचायत समिति की 27 ग्राम पंचायतों में सरपंच की सीट नांगल गोविंद, आष्टी कलां, अलीसर, मलिकपुर, देवथाला, सिंगोद खुर्द, सिंगोद कलां, ढ़ोढ़सर में सामान्य के लिए; भूतेड़ा, हस्तेड़ा, सांदरसर, गोविंदगढ़, नांगल कलां, अनतपुरा (चि.), धोबलाई, तिगरिया, गुढालिया में सामान्य (महिला) के लिए; चेता का बास-बाघा का बास, कंवरपुरा, छोटा गुढा में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए; किशनपुरा, निंदोला में अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला) के लिए; आष्टी खुर्द-बगाड़ो का बास, सीतारामपुरा में अनुसूचित जाति के लिए; स्याऊ, कालू का बास में अनुसूचित जाति (महिला) के लिए तथा नांगल कोजू में अनुसूचित जनजाति के लिए निर्धारित की गई हैं।

चौमूं पंचायत समिति की 34 ग्राम पंचायतों में सरपंच की सीट मांढा भिंडा, टांकरदा, हरोता, बड़कोलाई-भोजलावा, अनतपुरा (जै.), विजयसिंहपुरा, कानपुरा, महार कलां, निवाणा, इटावा भोपजी में सामान्य के लिए; घिनोई, विमलपुरा, नरसिंहपुरा, भोपावास, हथनोदा, मोरिजा, जैतपुरा, फतेहपुरा, बिशनपुरा चारणवास, अमरपुरा, लोहारवाड़ा में सामान्य (महिला) के लिए; जालिम सिंह का बास, जयसिंहपुरा, नांगल भरड़ा, बरवाड़ा में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए; देवपुरा, चीथवाड़ी, कुशालपुरा में अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला) के लिए; गौरी का बास, सामोद में अनुसूचित जाति के लिए; दौलतपुरा, उदयपुरिया में अनुसूचित जाति (महिला) के लिए; जाटावाली में अनुसूचित जनजाति के लिए तथा डोला का बास में अनुसूचित जनजाति (महिला) के लिए निर्धारित की गई हैं।

जोबनेर पंचायत समिति की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच की सीट लोहारवाड़ा, जोरपुरा जोबनेर, ड्योढ़ी, ढिंढा, कलख, खेजड़ावास, जोरपुरा सुंदरियावास, करनसर में सामान्य के लिए; भोजपुरा कलां, ढाणी बोराज, आसलपुर, बस्सी झाझड़ा, आईदान का बास, देहरा, ढाणी नागान, भीखावास, बस्सी नागा, बासड़ी कलां में सामान्य (महिला) के लिए; बंशीपुरा, भगवतपुरा, डूंगरी कलां में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए; मुरलीपुरा, बबेरवालों की ढाणी में अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला) के लिए; बोबास, भैंसावा में अनुसूचित जाति के लिए; कुड़ियों का बास, हिंगोनिया में अनुसूचित जाति (महिला) के लिए तथा डूंगरी में अनुसूचित जनजाति के लिए निर्धारित की गई हैं।

24 सितम्बर को उपखण्ड स्तर पर हुई आरक्षण लॉटरी के बाद जयपुर जिले की 597 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों तथा संबंधित वार्ड पंच पदों की श्रेणीवार स्थिति निर्धारित हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक के अनुसार, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिला श्रेणियों के लिए आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया लॉटरी के माध्यम से पूरी की गई है।

Next Story