जयपुर में रोजगार महोत्सव 120 निजी नियोजक करेंगे 5 हजार से अधिक रिक्तियों पर युवाओं का चयन
जयपुर में 25 दिसम्बर 2025 को आयोजित रोजगार महोत्सव में 120 निजी नियोजक 5 हजार से अधिक रिक्तियों पर योग्य युवाओं का चयन करेंगे। महोत्सव में निर्माण, आईटी, बैंकिंग, मेडिकल और अन्य क्षेत्रों के रोजगार अवसर उपलब्ध होंगे। 4 हजार से अधिक युवा अब तक पंजीकृत।

जयपुर, 23 दिसम्बर। वर्तमान राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग ने एक भव्य रोजगार महोत्सव का आयोजन किया है, जिसमें राज्य के युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार के अभूतपूर्व अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यह रोजगार महोत्सव 25 दिसम्बर, 2025 को वाणिज्य महाविद्यालय, जे.एल.एन. मार्ग, जयपुर में आयोजित किया जाएगा।
आयुक्त, कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता श्री ऋषभ मंडल ने बताया कि इस महोत्सव का उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा किया जाएगा। रोजगार महोत्सव का मुख्य उद्देश्य राज्य के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अधिकतम अवसर प्रदान करना है।
इस रोजगार महोत्सव में निर्माण, लॉजिस्टिक, होटल, बैंकिंग, मेडिकल, सूचना प्रौद्योगिकी, फार्मा, सिक्योरिटी, ई-कॉमर्स, कॉल सेंटर और बीमा सहित विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 120 निजी नियोजक भाग लेंगे। ये नियोजक अपनी 5 हजार से अधिक रिक्तियों के आधार पर मौके पर ही योग्य युवाओं का प्राथमिक चयन करेंगे।
सिर्फ निजी क्षेत्र ही नहीं, बल्कि विभिन्न सरकारी विभाग भी इस महोत्सव में सहभागिता कर अपनी योजनाओं की जानकारी प्रदान करेंगे, जिससे युवा योजनाओं का भी लाभ उठा सकेंगे। रोजगार विभाग ने आशार्थियों और नियोजकों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए QR Code / Employer Registration – Job Fair (EEMS 2.0) पोर्टल जारी किया है। अब तक इस पोर्टल के माध्यम से 120 से अधिक निजी नियोजक और 4 हजार से अधिक बेरोजगार पंजीकृत हो चुके हैं।
इस महोत्सव में 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, आईटीआई, नर्सिंग और पॉलिटेक्निक सहित सभी योग्यताधारी अभ्यर्थियों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं। योग्य अभ्यर्थियों से आग्रह किया गया है कि वे अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ पंजीकरण कर अधिक से अधिक संख्या में इस रोजगार महोत्सव में भाग लेकर इसका लाभ उठाएं।
रोजगार महोत्सव न केवल युवाओं के करियर के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रस्तुत करता है, बल्कि राज्य की आर्थिक और कौशल विकास नीति को भी मजबूती प्रदान करता है। यह पहल राज्य सरकार की युवाओं को रोजगार केंद्रित नीति और कौशल विकास में निरंतर प्रयासों का प्रतीक है।
- जयपुर रोजगार महोत्सव 2025Jaipur Job Fair 2025जयपुर निजी नियोजक रोजगार अवसरJaipur private employers job opportunities5000 से अधिक रिक्तियों में चयनJob selection over 5000 vacanciesकौशल विकास रोजगार कार्यक्रम जयपुरSkill development employment program Jaipur10वीं 12वीं स्नातक रोजगार अवसरEmployment opportunities for matriculate graduateवाणिज्य महाविद्यालय जयपुर रोजगार मेलाCommerce College Jaipur job fairरोजगार मेले में पंजीकरण QR CodeJob fair registration EEMS 2.0बैंकिंग आईटी मेडिकल रोजगार जयपुरBanking IT Medical jobs Jaipurनिजी क्षेत्र रोजगार जयपुरPrivate sector jobs Jaipurराज्य सरकार रोजगार महोत्सवState government job fairजयपुर रोजगार समाचार 2025Jaipur employment news 2025

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
