जयपुर: प्रकृति फाउंडेशन के इनफिनिटी कल्चर एंड ग्लैमर शो में कला-संस्कृति का संगम
राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थानी नृत्य और फैशन शो के माध्यम से भारतीय विरासत का प्रदर्शन किया गया, जिसमें विभिन्न हस्तियां शामिल हुईं।

राजस्थान की राजधानी स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में प्रकृति फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित 'इनफिनिटी कल्चर एंड ग्लैमर शो 2026' ने भारतीय कला, संस्कृति और आधुनिकता का एक विहंगम दृश्य प्रस्तुत किया। इस भव्य सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश की गायन, नृत्य और फैशन जगत की विलक्षण प्रतिभाओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रकृति फाउंडेशन की फाउंडर डायरेक्टर डॉ. प्रियंका पंकज गोयल ने कार्यक्रम की रूपरेखा स्पष्ट करते हुए बताया कि आयोजन के दौरान प्रतिभागियों ने गीत-संगीत की सुमधुर धुनों पर भावपूर्ण नृत्य की प्रस्तुतियां दीं, वहीं पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के सजीव दर्शन कराए।
समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा लीगल सेल के नेशनल जनरल सेक्रेटरी एवं युवा नेता राजवीर सिंह ग्रेवाल रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में किशनगढ़ से विधायक प्रत्याशी पुखराज प्रजापति, संरक्षक बसंत जैन, सरस्वती प्रिंटिंग इंडस्ट्रीज की चेयरपर्सन डॉ. निर्मला जैन, नारायणा हॉस्पिटल के क्लस्टर हेड बलविंदर सिंह, प्रकृति फाउंडेशन की ब्रांड एंबेसडर डॉ. प्रियंका वर्मा, ब्रांड आइकन माधुरी दुर्गानी, प्रेसिडेंट उर्मिला न्याति, कल्चरल प्रेसिडेंट भावना टंडन, एडवाइजर रुचि साधवानी, वाइस प्रेसिडेंट ममता गोयल, एन डी स्टूडियो से नरेंद्र सामोता, हाईवा हैवन रिसॉर्ट के जनरल मैनेजर रविंद्र सिंह और कुलदीप सिंह राठौड़ की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सांस्कृतिक प्रवाह को गति देते हुए फैशन शो के दौरान महिलाओं ने ट्रेडिशनल, इंडो-वेस्टर्न और वेस्टर्न आउटफिट्स में रैम्प पर कैटवॉक कर आधुनिकता और परंपरा का मेल प्रदर्शित किया। आयोजन में राजस्थानी घूमर और चरी नृत्य के साथ-साथ गुजराती नृत्य की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर सामाजिक सरोकार निभाते हुए नारायणा हॉस्पिटल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. इंद्रा सरीन ने महिला स्वास्थ्य के प्रति उपस्थितजनों को जागरूक किया। कार्यक्रम के समापन चरण में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों का दुपट्टा ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रसिद्ध एंकर राहुल जॉन द्वारा किया गया, जिन्होंने अपनी प्रभावी शैली से आयोजन में चार चांद लगा दिए।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
