इंदौर-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब हिसार तक चलेगी, रूट में बदलाव
उत्तर पश्चिम रेलवे ने ट्रेन संख्या 20957/20958 का विस्तार किया है, अब यह ट्रेन नई दिल्ली के बजाय दिल्ली सफदरजंग होकर हिसार जाएगी।

इंदौर-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस के हिसार तक विस्तार के बाद दिल्ली सफदरजंग स्टेशन पर ठहराव की जानकारी देता आधिकारिक रेल सूचना बोर्ड।
रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु इंदौर-नई दिल्ली-इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा का हिसार स्टेशन तक विस्तार किया जा रहा है।
रेलवे प्रशासन का आधिकारिक वक्तव्य
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार:
"गाडी संख्या 20957, नई दिल्ली-हिसार सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा जो 11.03.26 से अपने निर्धारित समय इंदौर से रवाना होकर नई दिल्ली के स्थान पर दिल्ली सफदरजंग स्टेशन पर 04.42 बजे आगमन व 04.46 बजे प्रस्थान कर 09.20 बजे हिसार पहुॅचेगी।"
संशोधित मार्ग एवं समय-सारणी
उपरोक्त रेलसेवा का नई दिल्ली के स्थान पर दिल्ली सफदरजंग स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित किया गया है। विस्तृत विवरण इस प्रकार है:
- गाडी संख्या 20958, नई दिल्ली-इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 12.03.26 से हिसार से 13.20 बजे रवाना होकर दिल्ली के स्थान पर दिल्ली सफदरजंग स्टेशन पर 18.11 बजे आगमन 18.15 बजे प्रस्थान कर अपने निर्धारित समय से इंदौर पहुॅचेगी।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
