रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु इंदौर-नई दिल्ली-इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा का हिसार स्टेशन तक विस्तार किया जा रहा है। उपरोक्त रेलसेवा का नई दिल्ली के स्थान पर दिल्ली सफदरजंग स्टेशन पर ठहराव होगा।


उत्तर पश्चिम रेलवे की आधिकारिक घोषणा

"उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 20957, इंदौर- नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा जो 11.03.26 से अपने निर्धारित समय इंदौर से रवाना होकर नई दिल्ली के स्थान पर दिल्ली सफदरजंग स्टेशन पर 04.42 बजे आगमन व 04.46 बजे प्रस्थान कर 09.20 बजे हिसार पहुॅचेगी।"


वापसी मार्ग और समय सारिणी

  • गाडी संख्या 20958, नई दिल्ली-इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 12.03.26 से प्रभावी होगी।
  • यह रेलसेवा नई दिल्ली के स्थान पर हिसार से 13.20 बजे रवाना होकर दिल्ली के स्थान पर दिल्ली सफदरजंग स्टेशन पर 18.11 बजे आगमन 18.15 बजे प्रस्थान करेगी।
  • सफदरजंग से प्रस्थान कर यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से इंदौर पहुॅचेगी।

मुख्य बदलाव और ठहराव

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु इंदौर-नई दिल्ली-इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा का हिसार स्टेशन तक विस्तार किया जा रहा है।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story