रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 3 जोड़ी रेलसेवाओं का संचालन एलएचबी रैक से करने का निर्णय लिया है। इस बदलाव के तहत संबंधित ट्रेनों में एलएचबी रैक लगाए जाएंगे, जिससे इन रेलसेवाओं का संचालन निर्धारित तिथियों से नए रैक के साथ किया जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 15303/15304 कासगंज-नई दिल्ली-कासगंज रेलसेवा कासगंज से 22.08.26 से तथा नई दिल्ली से 23.08.26 से एलएचबी रैक के साथ संचालित होगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 15305/15306 नई दिल्ली-रोहतक-नई दिल्ली रेलसेवा नई दिल्ली से 22.08.26 से तथा रोहतक से 22.08.26 से एलएचबी रैक के साथ संचालित की जाएगी। वहीं गाड़ी संख्या 15307/15308 तिलकब्रिज-सिरसा-तिलकब्रिज रेलसेवा तिलकब्रिज से 22.08.26 से तथा सिरसा से 23.08.26 से एलएचबी रैक के साथ संचालित होगी।

रेलवे के अनुसार, उपरोक्त तीनों जोड़ी रेलसेवाओं में एलएचबी रैक के कुल 16 डिब्बे होंगे। इनमें 01 वातानुकूलित कुर्सीयान, 09 द्वितीय कुर्सीयान, 04 साधारण श्रेणी, 01 पॉवरकार श्रेणी तथा 01 गार्ड डिब्बा शामिल रहेगा। रेलवे का यह निर्णय निर्धारित तिथियों से संबंधित रेलसेवाओं में लागू होगा।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story