रेलवे ने अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए 7 जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने बताया कि विभिन्न मार्गों पर संचालित स्पेशल ट्रेनों के संचालन को निर्धारित तिथियों तक बढ़ाया जा रहा है, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी।

गाड़ी संख्या 09633/09634, रेवाडी-रींगस-रेवाडी स्पेशल रेलसेवा का संचालन रेवाडी से 10.07.26 एवं 13.07.26 को कुल 2 ट्रिप तथा रींगस से 11.07.26 एवं 14.07.26 को कुल 2 ट्रिप तक बढ़ाया गया है। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09637/09638, रेवाडी-रींगस-रेवाडी स्पेशल रेलसेवा का संचालन रेवाडी से 10.07.26 एवं 13.07.26 को कुल 2 ट्रिप तथा रींगस से 10.07.26 एवं 13.07.26 को कुल 2 ट्रिप तक विस्तारित किया गया है।

गाड़ी संख्या 09611/09612, अजमेर-योगनगरी ऋषिकेश-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन अजमेर से 22.07.26 से 30.09.26 तक कुल 11 ट्रिप तथा योगनगरी ऋषिकेश से 23.07.26 से 01.10.26 तक कुल 11 ट्रिप तक बढ़ाया गया है। वहीं गाड़ी संख्या 04731/04732, श्रीगंगानगर-समस्तीपुर-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन श्रीगंगानगर से 26.07.26 को 1 ट्रिप तथा समस्तीपुर से 28.07.26 को 1 ट्रिप तक विस्तारित किया गया है।

इसके अलावा गाड़ी संख्या 01905/01906, कानपुर सेंट्रल-असारवा-कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन कानपुर सेंट्रल से 20.07.26 से 31.08.26 तक कुल 7 ट्रिप तथा असारवा से 21.07.26 से 01.09.26 तक कुल 7 ट्रिप तक बढ़ाया गया है। गाड़ी संख्या 04111/04112, प्रयागराज-गांधीग्राम-प्रयागराज द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन प्रयागराज से 18.07.26 से 29.08.26 तक कुल 13 ट्रिप तथा गांधीग्राम से 19.07.26 से 30.08.26 तक कुल 13 ट्रिप तक विस्तारित किया गया है।

इसी क्रम में गाड़ी संख्या 01910/01909, आगराकैंट-असारवा-आगराकैंट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन आगराकैंट से 03.08.26 से 31.08.26 तक कुल 5 ट्रिप तथा असारवा से 04.08.26 से 01.09.26 तक कुल 5 ट्रिप तक बढ़ाया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए इन स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है, जिससे संबंधित मार्गों पर यात्रियों को यात्रा सुविधा का लाभ मिल सकेगा।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story