जोधपुर, आगरा कैंट और ग्वालियर की 3 जोड़ी ट्रेनें अब साबरमती नहीं, गांधीग्राम से चलेंगी, चांडखेड़ा पर भी रुकेगी
रेलवे ने जोधपुर, आगरा कैंट और ग्वालियर से चलने वाली 3 जोड़ी ट्रेनों का टर्मिनल स्टेशन बदलकर गांधीग्राम किया है। जानिए नई समय-सारिणी और अतिरिक्त ठहराव की पूरी जानकारी।

रेलवे ने तीन जोड़ी रेलसेवाओं के टर्मिनल स्टेशन में परिवर्तन करने का निर्णय लिया है। अब ये रेलसेवाएं साबरमती के स्थान पर गांधीग्राम स्टेशन से आगमन और प्रस्थान करेंगी। इसके साथ ही इन सभी रेलसेवाओं को मार्ग में चांडखेड़ा स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव भी दिया गया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 14821, जोधपुर-गांधीग्राम प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा 26 अगस्त 2026 से जोधपुर से अपने निर्धारित समय सुबह 10.00 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन चांडखेड़ा स्टेशन पर रात 20.15 बजे पहुंचेगी तथा 20.17 बजे प्रस्थान कर रात 21.00 बजे गांधीग्राम पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14822, गांधीग्राम-जोधपुर प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा 27 अगस्त 2026 से गांधीग्राम से सुबह 07.00 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन चांडखेड़ा स्टेशन पर 07.09 बजे पहुंचेगी तथा 07.11 बजे प्रस्थान कर शाम 18.10 बजे जोधपुर पहुंचेगी।
इसी क्रम में गाड़ी संख्या 12547, आगरा कैंट-गांधीग्राम सप्ताह में चार दिन चलने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा 25 अगस्त 2026 से आगरा कैंट से अपने निर्धारित समय रात 22.00 बजे रवाना होगी। अगले दिन यह चांडखेड़ा स्टेशन पर 11.02 बजे पहुंचेगी तथा 11.04 बजे प्रस्थान कर 12.00 बजे गांधीग्राम पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 12548, गांधीग्राम-आगरा कैंट सप्ताह में चार दिन चलने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा 26 अगस्त 2026 से गांधीग्राम से 16.40 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन चांडखेड़ा स्टेशन पर 17.02 बजे पहुंचेगी तथा 17.04 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 07.05 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी।
इसके अलावा गाड़ी संख्या 22547, ग्वालियर-गांधीग्राम सप्ताह में तीन दिन चलने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा 26 अगस्त 2026 से ग्वालियर से अपने निर्धारित समय रात 20.10 बजे रवाना होगी। अगले दिन यह चांडखेड़ा स्टेशन पर 11.02 बजे पहुंचेगी तथा 11.04 बजे प्रस्थान कर 12.00 बजे गांधीग्राम पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22548, गांधीग्राम-ग्वालियर सप्ताह में तीन दिन चलने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा 27 अगस्त 2026 से गांधीग्राम से 16.40 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन चांडखेड़ा स्टेशन पर 17.02 बजे पहुंचेगी तथा 17.04 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 09.25 बजे ग्वालियर पहुंचेगी।
रेलवे के इस निर्णय के तहत तीनों जोड़ी रेलसेवाओं का टर्मिनल स्टेशन साबरमती के स्थान पर गांधीग्राम कर दिया गया है। साथ ही चांडखेड़ा स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव की सुविधा भी लागू होगी, जिससे निर्धारित तिथियों से इन रेलसेवाओं का संचालन संशोधित व्यवस्था के अनुसार किया जाएगा।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
