आईसील फिनकॉर्प ने जयपुर में क्षेत्रीय कार्यालय और नई शाखा का किया शुभारंभ
आईसील फिनकॉर्प ने राजस्थान में विस्तार करते हुए वैशाली नगर में क्षेत्रीय कार्यालय खोला और 9% वार्षिक ब्याज दर पर गोल्ड लोन सेवाओं की घोषणा की।

जयपुर के वैशाली नगर में क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर दीप प्रज्वलन करते (बाएं से दाएं) डॉ. राजश्री अजीत, एडवोकेट के. जी. अनिलकुमार, स्वामी श्री बालमुकुंदाचार्य जी महाराज, श्री बीजू जॉर्ज जोसफ, श्रीमती उमा अनिलकुमार और अन्य गणमान्य व्यक्ति।
जयपुर, 28 जनवरी 2026: आईसील फिनकॉर्प लिमिटेड ने वित्तीय सुगम्यता को बढ़ाने और राष्ट्रीय विकास के समर्थन हेतु, आज जयपुर में अपने क्षेत्रीय कार्यालय और नई शाखा के महा उदघाटन का जश्न मनाया।
यह विस्तार कंपनी के विकास की यात्रा का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर दर्शाता है और पूरे भारत में सुगमयता, पारदर्शिता और ग्राहक केंद्रित वित्तीय समाधानों के प्रति अपने समर्पण को और मज़बूत बनाता है।
समारोह के मुख्य अतिथि और गणमान्य व्यक्ति
इस गरिमामयी अवसर पर निम्नलिखित अतिथियों की उपस्थिति रही:
- स्वामी श्री बालमुकुंदाचार्य जी महाराज: माननीय एम एल ए, जिन्होंने अवसर को गौरवान्वित किया।
- श्री बीजू जॉर्ज जोसफ: आई पी एस, ए डी जी पी, राजस्थान सरकार (सम्मानित अतिथि)।
- माननीय एडवोकेट के. जी. अनिलकुमार: एल ए सी टी सी के गद्भावना राजदूत और आईसील फिनकॉर्प के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (समारोह की अध्यक्षता की)।
- श्रीमती उमा अनिलकुमार: आईसील फिनकॉर्प की पूर्णकालिक निर्देशिका, उपाध्यक्ष एवं सी ई ओ (दीप प्रज्वलन समारोह का नेतृत्व किया)।
- डॉक्टर राजश्री अजीत: आईसील फिनकॉर्प की कार्यकारी निदेशक (स्वागत भाषण दिया)।
- श्री सतीशन के पी: ए जी एम संचालन एवं विकास (धन्यवाद प्रस्ताव के साथ औपचारिक कार्यवाही का समापन किया)।
रणनीतिक विस्तार और संचालन
आईसील फिनकॉर्प ने जयपुर के वैशाली नगर में एक नए क्षत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया, जो इस क्षेत्र के लिए प्राथमिक संचालन केंद्र का काम करेगा।
"कंपनी के प्रतिनिधियों ने जयपुर के बढ़ते आर्थिक महत्व और रणनीतिक महत्व पर ज़ोर दिया और इन्हें कंपनी के विस्तार के लिए एक मुख्य बाज़ार स्थापित किया। यह नया कार्यालय और शाखा संचालन कुशलता को बढ़ाएगा और पूरे राजस्थान में ग्राहकों को तेज़, ज़्यादा व्यक्तिगत सर्विस डिलीवरी को संभव करेंगे।"
सुलभ वित्तीय सेवाएँ और गोल्ड लोन
एक भरोसेमंद गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) के तौर पे, आई सी एल फिनकॉर्प व्यक्तियों और कारोबारों को सशक्त करने हेतु निम्नलिखित सेवाएँ प्रदान करता है:
- ब्याज दर: सिर्फ 9% प्रति वर्ष की कम ब्याज दर।
- लागत: प्रति मास सिर्फ 75 पैसे प्रति 100 पर गोल्ड लोन (ई एम आई/किश्तों के आधार पर)।
- लक्ष्य: कंपनी जयपुर में विस्तार के साथ अपनी पहुंच को और विशाल बनाना चाहती है, पर विश्वास और उत्तम सेवा के ऊंचे दर्जे को बरक़रार रखते हुए।
आईसील फिनकॉर्प की विरासत
तीन से भी ज़्यादा दशकों की अपनी विरासत के साथ, आईसील फिनकॉर्प इंडिया की प्रमुख गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFCs) में से एक मानी जाती है।
- नेटवर्क: 300+ शाखाएं।
- कार्यबल: 2000+ समर्पित कर्मचारी।
- ग्राहक आधार: 3.5 लाख संतुष्ट ग्राहक।
भविष्य की दृष्टि और निमंत्रण
एडवोकेट के जी अनिलकुमार एवं श्रीमती उमा अनिलकुमार की दूरदर्शिता से प्रेरित, जयपुर में यह नया अध्याय, स्थानीय समुदायों के साथ गहरे रिश्ते बनाते हुए असरदार वित्तीय समाधान उपलब्ध करवाने के अपने वादे को और मज़बूत बनाएगा। कंपनी पूरे इंडिया में अपनी उपस्थिति बढ़ाते हुए हमेशा से ग्राहक संतुष्टि, नैतिक आचरण, और स्थाई विकास को प्राथमिकता देती आ रही है।
हमारे वित्तीय सफ़र का हिस्सा बनने के लिए हमारा हार्दिक निमंत्रण स्वीकार करें।
संपर्क विवरण:
- वेबसाइट: www.iclfincorp.com
- टोल फ्री नंबर: 1800 31333 53
- पता: आईसील फिनकॉर्प की नज़दीकी शाखा पर आइए।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
