सशस्त्र बलों के प्रति सम्मान की भावना भरने वाला वायु सेना का ऐतिहासिक प्रदर्शन: सूर्य किरण और सारंग एयर शो प्रेरणा देने वाला, जोश जगाने वाला-राज्यपाल


आयोजन का विवरण

जयपुर, 22 फरवरी। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने रविवार को जलमहल पाल पर भारतीय वायु सेना द्वारा एयरोबेटिक सूर्यकिरण एवं सारंग का मनोहारी प्रदर्शन देखा। उन्होंने इसे सेना का ऐतिहासिक बताते हुए जोश जगाने वाला, माँ भारती के लिए संकल्पबद्ध हो कार्य करने की प्रेरणा देने वाला बताया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री श्रीमती दियाकुमारी भी उपस्थित रहे।

सशस्त्र बलों के प्रति सम्मान और प्रेरणा

राज्यपाल ने इस दौरान कहा कि:

  • "हवाई सेना का प्रदर्शन हमारी सीमाओं पर अहर्निश कार्य करने वाले सशस्त्र बलों के प्रति सम्मान की भावना को और सुदृढ़ करने वाला है।"
  • "सूर्यकिरण एवं सारंग का प्रदर्शन माँ भारती के प्रति हर नागरिक को संकल्पबद्ध होकर कार्य करने की प्रेरणा देने वाला है।"

सेना की सामरिक शक्ति और आत्मनिर्भरता

राज्यपाल ने जनवरी में जयपुर में आयोजित आर्मी परेड की चर्चा करते हुए कहा कि पहली बार सेना क्षेत्र से बाहर राजस्थान की धरती पर हमने भारतीय सेना की ताकत और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भता के प्रदर्शन साक्ष्यात हुए। उन्होंने ऑपरेशन सिन्दुर के दौरान भारतीय वायु सेना की रणनीतिक श्रेष्ठता को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि देश की रक्षा के साथ साथ आतंकवाद उन्मूलन में भी सेना ने निरंतर श्रेष्ठता साबित की है।

शौर्य की धरा पर वायु योद्धाओं का कौशल

उन्होंने राजस्थान को शौर्य और वीरता की धरा बताते हुए वायु सेना के सूर्यकिरण और सारंग हेलीकॉप्टर प्रदर्शन के पायलटों, सेना अधिकारियों, प्रशासन की सराहना की। राज्यपाल ने भारतीय वायु सेना द्वारा सारंग हेलीकॉप्टर के अंतर्गत जलमहल के पास आकाश को अपने रंगों से सजाने, साहस, कौशल के उत्कृष्ट प्रदर्शन से रूबरू हुए।

धैर्य और उत्कृष्टता का प्रदर्शन

उन्होंने "उत्कृष्टता के माध्यम से प्रेरणा" के ध्येय वाक्य के साथ वायु सेना के हेलीकॉप्टरों की कलाबाजियों, वायु योद्धाओं के धैर्य के साथ किये गये कौशल प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने ''वंदे मातरम्" के भाव के साथ सूर्य किरण और सारंग के एयर शो को प्रेरणादायक, माँ भारती के प्रति जोश जगाने वाला बताया।


उपस्थिति

इस अवसर पर बड़ी संख्या में वायु सेना के अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story