हावड़ा-खातीपुरा (जयपुर) होली स्पेशल ट्रेन का संचालन: जानें समय और मार्ग
उत्तर पश्चिम रेलवे ने होली पर भीड़ नियंत्रण के लिए हावड़ा और जयपुर के खातीपुरा के बीच दो फेरों के लिए विशेष रेलसेवा शुरू की है।

रेलवे द्वारा होली पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियो की सुविधा हेतु हावडा-खातीपुरा (जयपुर)-हावडा स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
रेलवे प्रशासन का आधिकारिक वक्तव्य
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार "गाडी संख्या 03007, हावडा-खातीपुरा (जयपुर) स्पेशल रेलसेवा दिनांक 25.02.26 व 11.03.26 को (02 ट्रिप) हावडा से बुधवार को 23.55 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 11.30 बजे खातीपुरा पहुॅचेगी।"
"इसी प्रकार गाडी संख्या 03008, खातीपुरा (जयपुर)-हावडा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 27.02.26 व 13.03.26 को (02 ट्रिप) खातीपुरा से शुक्रवार को 17.00 बजे रवाना होकर रविवार को 05.15 बजे हावडा पहुॅचेगी।"
प्रमुख ठहराव एवं मार्ग
यह रेलसेवा मार्ग में बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, शेखपुरा, नवादा, तिलैया, गया, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑनसोन, सासाराम, भभुआ रोड, पं. दीनदयाल उपाध्याय, सुबेदारगंज, गोविन्दपुरी, इटावा, बाह, फतेहाबाद, आगराकैंट, भरतपुर, बांदीकुई व दौसा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
ट्रेन की संरचना और डिब्बों का विवरण
- इस रेलसेवा में 04 थर्ड एसी, 10 द्वितीय शयनयान, 06 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित 22 डिब्बे होगे।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
