होली स्पेशल ट्रेन: उत्तर पश्चिम रेलवे ने शुरू की 273 ट्रिप और अतिरिक्त कोच
यात्रियों की सुविधा के लिए 35 स्पेशल ट्रेनों का संचालन, 53 नियमित ट्रेनों में 141 अतिरिक्त डिब्बे और 30 ट्रेनों की अवधि में विस्तार किया गया है।

जयपुर। होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की भारी भीड़ और अतिरिक्त यात्री भार को ध्यान में रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा व्यापक एवं विशेष व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। रेलवे द्वारा इस त्यौहार पर रिकॉर्ड 273 ट्रिप नई स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, साथ ही 53 नियमित ट्रेनों में विभिन्न श्रेणियों के 141 अतिरिक्त डिब्बे जोड़े गए हैं। इसके अतिरिक्त, यात्रियों की सुविधा के लिए पहले से चल रही 30 स्पेशल ट्रेनों के 216 ट्रिप संचालन की अवधि में भी विस्तार किया गया है।
यात्री सुविधा हेतु सुगम रेल यात्रा का प्रबंधन
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार— "रेलवे द्वारा होली पर्व के अवसर पर विभिन्न मार्गाें पर यात्री भार की समीक्षा कर यात्रियों को सुगम रेल यात्रा के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।" उत्तर पश्चिम रेलवे क्षेत्राधिकार में होली के लिए वर्तमान में 35 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। ये ट्रेनें विभिन्न महत्वपूर्ण गंतव्यों जैसे गोरखपुर, समस्तीपुर, योगनगरी ऋृषिकेश, अमृतसर, मैसूरू, काकिनाडा, गोमतीनगर, भावनगर टर्मिनस, हावडा, चर्लपल्ली, तिरूपति, मऊ और साबरमती इत्यादि के लिए संचालित की जा रही हैं। इसके साथ ही जिन 30 स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि विस्तारित की गई है, वे उत्तर पश्चिम रेलवे के क्षेत्राधिकार से साई नगर शिर्डी, खडकी, वलसाड, बान्द्रा टर्मिनस, दौंड, सोलापुर, संतरागांछी, कोयम्बटूर और मुम्बई सेन्ट्रल के लिए उपलब्ध रहेंगी।
नियमित ट्रेनों में बढ़ाए गए डिब्बे और सुरक्षा अभियान
अतिरिक्त यात्रा मांग को देखते हुए रेलवे ने 53 नियमित ट्रेनों में 141 अतिरिक्त डिब्बें जोड़कर क्षमता में वृद्धि की है। रेलवे प्रशासन द्वारा विभिन्न स्तरों पर यात्री भार की निरंतर समीक्षा की जाती है और आवश्यकतानुसार नई स्पेशल ट्रेनों के संचालन एवं अतिरिक्त डिब्बे जोड़ने का प्रावधान किया जाता है। होली के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए ट्रेनों और स्टेशनों पर सुरक्षा, स्वच्छता तथा अनाधिकृत यात्रा रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इन प्रयासों का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं आरामदायक यात्रा सुविधा प्रदान करना है।
यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश और अपील
उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें। सुरक्षा के दृष्टिगत श्री अमित सुदर्शन ने कहा है कि— "उत्तर पश्चिम रेलवे यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। आम नागरिकों से अपील है कि ट्रेन के ऊपर रंग, गुब्बारे या किसी भी प्रकार की वस्तु नहीं फंेके, इससे रेल संचालन प्रभावित होने के साथ-साथ यात्रियों की सुरक्षा भी प्रभावित होती है।" किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत रेलवे सुरक्षा बल, टीटीई को देने या रेलवन ऐप एवं 139 नंबर पर शिकायत दर्ज करवाने का आग्रह किया गया है। होली पर संचालित ट्रेनों की विस्तृत जानकारी रेलवे की वेबसाइट, रेलवन ऐप, एनटीईएस ऐप और अधिकृत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।
होली स्पेशल रेलसेवाओं की विस्तृत सूची (गाड़ी संख्या व समय-सारणी)
होली के अवसर पर संचालित होने वाली प्रमुख स्पेशल रेलसेवाओं का विवरण इस प्रकार है:
गाडी संख्या 04829, जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 05, 12, 19, व 26 मार्च 2026 को (04 ट्रिप) जोधपुर से प्रत्येक गुरूवार को संचालित होगी। वापसी में गाडी संख्या 04830, गोरखपुर- जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 06, 13, 20 व 27 मार्च 2026 को (04 ट्रिप) गोरखपुर से प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। गाडी संख्या 04731, श्रीगंगानगर-समस्तीपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.03.26 से 29.03.26 तक (05 ट्रिप) श्रीगंगानगर से प्रत्येक रविवार को तथा गाडी संख्या 04732, समस्तीपुर-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 03.03.26 से 31.03.26 तक (05 ट्रिप) संचालित होगी। गाडी संख्या 04729, श्रीगंगानगर-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 26.02.26 से 26.03.26 तक (05 ट्रिप) श्रीगंगानगर से प्रत्येक गुरूवार को और गाडी संख्या 04730, गोरखपुर- श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 27.02.26 से 27.03.26 तक (05 ट्रिप) गोरखपुर से प्रत्येक शुक्रवार को उपलब्ध रहेगी।
गाडी संख्या 09609, उदयपुर-योग नगरी ऋषिकेश साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 03.03.26 से 31.03.26 तक (05 ट्रिप) उदयपुर से प्रत्येक मंगलवार को तथा गाडी संख्या 09610, योग नगरी ऋषिकेश- उदयपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 04.03.26 से 01.04.26 तक (05 ट्रिप) संचालित होगी। गाडी संख्या 04753, हिसार- अमृतसर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 05.03.26 को (01 तरफा) संचालित की जाएगी। गाडी संख्या 06281, मैसूरू-मदार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 07.02.26 से 30.05.26 तक (17 ट्रिप) मैसूरू से प्रत्येक शनिवार को तथा गाडी संख्या 06282, मदार-मैसूरू साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 09.02.26 से 01.06.26 तक (17 ट्रिप) मदार से प्रत्येक सोमवार को संचालित होगी। गाडी संख्या 07705, काकिनाडा टाउन-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 19.02.26 से 26.03.26 तक (06 ट्रिप) काकिनाडा टाउन से प्रत्येक गुरूवार को और गाडी संख्या 07706, हिसार-काकिनाडा टाउन साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 22.02.26 से 29.03.26 तक (06 ट्रिप) हिसार से प्रत्येक रविवार को चलेगी।
गाडी संख्या 05023, गोमतीनगर-खातीपुरा (जयपुर) साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 03.03.26 से 24.03.26 तक (04 ट्रिप) गोमतीनगर से प्रत्येक मंगलवार को 23.55 बजे तथा गाडी संख्या 05024, खातीपुरा (जयपुर)-गोमतीनगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 04.03.26 से 25.03.26 तक (04 ट्रिप) खातीपुरा से प्रत्येक बुधवार को संचालित होगी। गाडी संख्या 09271, भावनगर टर्मिनस-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 22.02.26 से 29.03.26 तक (06 ट्रिप) भावनगर टर्मिनस से प्रत्येक रविवार को तथा गाडी संख्या 09272, बीकानेर-भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 23.02.26 से 30.03.26 तक (06 ट्रिप) बीकानेर से प्रत्येक सोमवार को उपलब्ध होगी। गाडी संख्या 03007, हावडा-खातीपुरा (जयपुर) साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 25.02.26 व 11.03.26 तक (02 ट्रिप) हावडा से प्रत्येक बुधवार को एवं गाडी संख्या 03008, खातीपुरा (जयपुर)-हावडा साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 27.02.26 व 13.03.26 तक (02 ट्रिप) खातीपुरा (जयपुर) से प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होगी।
गाडी संख्या 07519, तिरूपति-मदार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 02.03.26 को (01 ट्रिप) तथा गाडी संख्या 07520, मदार- तिरूपति साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 05.03.26 को (01 ट्रिप) संचालित होगी। गाडी संख्या 04733, श्रीगंगानगर-ईदगाह आगरा साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 04.03.26 से 25.03.26 तक (04 ट्रिप) और गाडी संख्या 04734, ईदगाह आगरा- श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 05.03.26 से 26.03.26 तक (04 ट्रिप) चलेगी। गाडी संख्या 09639, मदार-रोहतक (प्रतिदिन) स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.03.26 से 31.03.26 तक (31 ट्रिप) तथा गाडी संख्या 09640, रोहतक-मदार (प्रतिदिन) स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.03.26 से 31.03.26 तक (31 ट्रिप) संचालित होगी। गाडी संख्या 04823, जोधपुर-मऊ साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.03.26 से 29.03.26 तक (05 ट्रिप) जोधपुर से प्रत्येक रविवार को 17.00 बजे तथा गाडी संख्या 04824, मऊ -जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 03.03.26 से 31.03.26 तक (05 ट्रिप) मऊ से प्रत्येक मंगलवार को 04.00 बजे संचालित होगी।
गाडी संख्या 09807, कोटा-रशीदपुर खोरी स्पेशल रेलसेवा दिनांक 04.03.26 को (01 ट्रिप) कोटा से प्रत्येक बुधवार को 21.55 बजे तथा गाडी संख्या 09808, रशीदपुर खोरी-कोटा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 05.03.26 को (01 ट्रिप) रशीदपुर खोरी से प्रत्येक गुरूवार को 06.55 बजे चलेगी। गाडी संख्या 01919, आगराकैंट-असारवा स्पेशल (सप्ताह में 05 दिन) रेलसेवा दिनांक 18.02.26 से 29.03.26 तक (30 ट्रिप) आगराकैंट से प्रत्येक बुधवार, गुरूवार, शुक्रवार, शनिवार व रविवार को 18.10 बजे तथा गाडी संख्या 01920, असारवा-आगराकैंट स्पेशल (सप्ताह में 05 दिन) रेलसेवा दिनांक 19.03.26 से 30.03.26 तक (30 ट्रिप) असारवा से प्रत्येक सोमवार, गुरूवार, शुक्रवार, शनिवार व रविवार को 14.50 बजे संचालित होगी। गाडी संख्या 05045, लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.03.26 से 29.03.26 तक (05 ट्रिप) लालकुआं से प्रत्येक रविवार को तथा गाडी संख्या 05046, राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 02.03.26 से 30.03.26 तक (05 ट्रिप) राजकोट से प्रत्येक सोमवार को 22.30 बजे संचालित होगी। गाडी संख्या 09425, साबरमती-हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 23.02.26 से 23.03.26 तक (05 ट्रिप) साबरमती से प्रत्येक सोमवार को 18.45 बजे और गाडी संख्या 09426, हरिद्वार -साबरमती साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 24.02.26 से 24.03.26 तक (05 ट्रिप) हरिद्वार से प्रत्येक मंगलवार को 21.45 बजे संचालित होगी।
विस्तारित स्पेशल रेलसेवाओं का ब्यौरा
विस्तारित की गई प्रमुख रेलसेवाओं में गाडी संख्या 04715, बीकानेर-साईनगर शिर्डी साप्ताहिक 07.03.26 से 28.03.26 तक (04 ट्रिप) और गाडी संख्या 04716, साईनगर शिर्डी -बीकानेर साप्ताहिक 08.03.26 से 29.03.26 तक (04 ट्रिप) शामिल है। गाडी संख्या 04725, हिसार-खडकी साप्ताहिक 01.03.26 से 29.03.26 तक (05 ट्रिप) तथा गाडी संख्या 04726, खडकी-हिसार साप्ताहिक 02.03.26 से 30.03.26 तक (05 ट्रिप) चलेगी। गाडी संख्या 04727, हिसार-वलसाड साप्ताहिक 04.03.26 से 25.03.26 तक (04 ट्रिप) एवं गाडी संख्या 04728, वलसाड-हिसार साप्ताहिक 05.03.26 से 26.03.26 तक (04 ट्रिप) संचालित होगी। गाडी संख्या 04827, भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक 07.03.26 से 28.03.26 तक (04 ट्रिप) और गाडी संख्या 04828, बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी साप्ताहिक 08.03.26 से 29.03.26 तक (04 ट्रिप) उपलब्ध रहेगी।
गाडी संख्या 09621, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक 01.03.26 से 29.03.26 तक (05 ट्रिप) तथा गाडी संख्या 09622, बान्द्रा टर्मिनस- अजमेर साप्ताहिक 02.03.26 से 30.03.26 तक (05 ट्रिप) चलेगी। गाडी संख्या 09625, अजमेर-दौंड साप्ताहिक 05.03.26 से 26.03.26 तक (04 ट्रिप) और गाडी संख्या 09626, दौंड- अजमेर साप्ताहिक 06.03.26 से 27.03.26 तक (04 ट्रिप) संचालित होगी। गाडी संख्या 09627, अजमेर-सोलापुर साप्ताहिक 04.03.26 से 25.03.26 तक (04 ट्रिप) तथा गाडी संख्या 09628, सोलापुर-अजमेर साप्ताहिक 05.03.26 से 26.03.26 तक (04 ट्रिप) उपलब्ध रहेगी। मुम्बई रूट पर गाडी संख्या 09001, मुम्बई सेट्रल-भिवानी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल 03.03.26 से 27.03.26 तक (08 ट्रिप) और गाडी संख्या 09002, भिवानी- मुम्बई सेट्रल द्वि-साप्ताहिक स्पेशल 04.03.26 से 28.03.26 तक (08 ट्रिप) संचालित होगी। गाडी संख्या 09005, बान्द्रा टर्मिनस-भिवानी दिनांक 04.03.26 से 25.03.26 तक (04 ट्रिप) और गाडी संख्या 09006, भिवानी- बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 05.03.26 से 25.03.26 तक (04 ट्रिप) चलेगी।
पूर्वी भारत के लिए गाडी संख्या 08611, संतरागाछी-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 02.03.26 से 30.03.26 तक (05 ट्रिप) और गाडी संख्या 08612, अजमेर- संतरागाछी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 05.03.26 से 02.04.26 तक (05 ट्रिप) संचालित होगी। दक्षिण भारत हेतु गाडी संख्या 06181, कोयम्बटूर-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 26.02.26 से 26.03.26 तक (05 ट्रिप) तथा गाडी संख्या 06182, जयपुर-कोयम्बटूर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.03.26 से 29.03.26 तक (05 ट्रिप) चलेगी। जयपुर से बान्द्रा के लिए गाडी संख्या 09705, जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 01.03.26 से 29.03.26 तक (05 ट्रिप) और गाडी संख्या 09706, बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 02.03.26 से 30.03.26 तक (05 ट्रिप) उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा स्थानीय कनेक्टिविटी हेतु रेवाडी-रींगस के मध्य गाडी संख्या 09633, 09634, 09637 और 09638 विभिन्न तिथियों पर 10-10 ट्रिप संचालित करेंगी। जयपुर-भिवानी के मध्य गाडी संख्या 09733 और 09734 प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा के रूप में 01.03.26 से 31.03.26 तक कुल 31 ट्रिप संचालित की जाएगी।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
