होली स्पेशल ट्रेन: रेलवे चलाएगा मदार से चर्लपल्ली और तिरूपति के बीच रेलसेवाएं
उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा होली पर्व पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए मदार से चर्लपल्ली और तिरूपति के लिए दो जोड़ी विशेष साप्ताहिक ट्रेनें संचालित की जाएंगी।

1. चर्लपल्ली-मदार (अजमेर)-चर्लपल्ली साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा
- गाडी संख्या 07119, चर्लपल्ली-मदार (अजमेर) साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 28.02.26, शनिवार को (01 ट्रिप) चर्लपल्ली से 23.45 बजे रवाना होकर सोमवार को 15.35 बजे मदार पहुॅचेगी।
- इसी प्रकार गाडी संख्य 07120, मदार (अजमेर) -चर्लपल्ली साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 03.03.26, मंगलवार को (01 ट्रिप) मदार से 08.20 बजे रवाना बुधवार को 23.20 बजे चर्लपल्ली पहुॅचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग मेे बोलारम, मेडचल, कामारेड्डी, निजामाबाद, बासर, धर्माबाद, मुदखेड, नान्देड, पूर्णा जं., बसमत, हिंगोली, वाशिम, अकोला, मल्कापुर, खंडवा (वाया भुसावल कोर्ड), इटारसी, रानी कमलापति, सीहोर, मक्सी, उज्जैन (वाया फतेहाबाद चंद्रावतीगंज), रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौडगढ, भीलवाडा, बिजयनगर, नसीराबाद व अजमेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
"इस रेलसेवा में 01 फर्स्ट मय सैकण्ड एसी, 19 थर्ड एसी व 02 पॉवर कार डिब्बो सहि कुल 22 डिब्बे होगे।"
2. तिरूपति-मदार (अजमेर)-तिरूपति स्पेशल रेलसेवा
- गाडी संख्या 07519, तिरूपति-मदार (अजमेर) स्पेशल रेलसेवा दिनांक 02.03.26, सोमवार को (01 ट्रिप) तिरूपति से 09.50 बजे रवाना होकर बुधवार को 15.35 बजे मदार (अजमेर) पहुॅचेगी।
- इसी प्रकार गाडी संख्या 07520, मदार (अजमेर)- तिरूपति स्पेशल रेलसेवा दिनांक 05.03.26, गुरूवार को (01 ट्रिप) मदार से 08.20 बजे रवाना होकर शनिवार को 11.30 बजे तिरूपति पहुॅचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में रेणिगुंटा, गुडूर, नेल्लोर, औंगोल, बापट्ला, तेनाली, गुंटूर, सत्तेनपल्ली, नडिकुडी, मिर्योलगुढा, नल्लगोंडा, चर्लपल्ली, बोलारम, मेडचल, कामारेड्डी, निजामाबाद, बासर, धर्माबाद, मुदखेड, नान्देड, पूर्णा जं., बसमत, हिंगोली, वाशिम, अकोला, मल्कापुर, खंडवा (वाया भुसावल कोर्ड), इटारसी, रानी कमलापति, सीहोर, मक्सी, उज्जैन (वाया फतेहाबाद चंद्रावतीगंज), रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौडगढ, भीलवाडा, बिजयनगर, नसीराबाद व अजमेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
"इस रेलसेवा में 03 सैकण्ड एसी, 07 थर्ड एसी, 06 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 02 पॉवरकार डिब्बो सहित कुल 22 डिब्बे होगे।"

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
