होली स्पेशल ट्रेनों का विस्तार: उत्तर पश्चिम रेलवे ने बढ़ाई 07 जोड़ी रेलसेवाओं की अवधि
रेलवे ने होली पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए अजमेर, बीकानेर और हिसार से संचालित होने वाली 07 जोड़ी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों की अवधि मार्च 2026 तक बढ़ा दी है।

होली के त्यौहार पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा मार्च 2026 तक विस्तारित की गई साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों का एक दृश्य।
होली के अवसर पर रेलवे प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए अग्रिम कार्य योजना बनाई गई है। यात्रियों की सुविधा हेतु विशेष योजना बनाकर 07 जोड़ी स्पेशल रेलसेवाएं जो पूर्व में माह फरवरी 2026 के अंत तक संचालित की जानी थी अब इनके संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है और अब मार्च माह तक इनका संचालन किया जायेगा।
मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी का वक्तव्य
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार:
"रेलवे द्वारा विभिन्न मार्गों पर यात्रीभार की समीक्षा कर यात्रियों को सुगम रेल यात्रा के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे के क्षेत्राधिकार से विभिन्न गंतव्यों तक स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। इन गंतव्यों में साईनगर शिर्डी, खडकी, वलसाड, बान्द्रा टर्मिनस, दौंड और सोलापुर सम्मिलित हैं।"
विस्तारित रेल सेवाओं का विवरण
यात्रियों की सुविधा हेतु विशेष योजना बनाकर 07 जोड़ी स्पेशल रेलसेवाएं जो पूर्व में माह फरवरी 2026 के अंत तक संचालित की जानी थी अब इनके संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है और अब मार्च माह तक इनका संचालन किया जायेगा।
- 1. गाडी संख्या 04715/04716, बीकानेर-साईनगर शिर्डी-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल: बीकानेर से दिनांक 07.03.26 से 28.03.26 तक (04 ट्रिप) एवं साईनगर शिर्डी से दिनांक 08.03.26 से 29.03.26 तक (04 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।
- 2. गाडी संख्या 04725/04726, हिसार-खडकी-हिसार साप्ताहिक स्पेशल: हिसार से दिनांक 01.03.26 से 29.03.26 तक (05 ट्रिप) एवं खडकी से दिनांक 02.03.26 से 30.03.26 तक (05 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।
- 3. गाडी संख्या 04727/04728, हिसार-वलसाड-हिसार साप्ताहिक स्पेशल: हिसार से दिनांक 04.03.26 से 25.03.26 तक (04 ट्रिप) एवं वलसाड से दिनांक 05.03.26 से 26.03.26 तक (04 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।
- 4. गाडी संख्या 04827/04828, भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल: भगत की कोठी से दिनांक 07.03.26 से 28.03.26 तक (04 ट्रिप) एवं बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 08.03.26 से 29.03.26 तक (04 ट्रिप) तक विस्तार किया जा रहा है।
- 5. गाडी संख्या 09621/09622, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर स्पेशल: अजमेर से दिनांक 01.03.26 से 29.03.26 तक (05 ट्रिप) एवं बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 02.03.26 से 30.03.26 तक (05 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।
- 6. गाडी संख्या 09625/09626, अजमेर-दौंड-अजमेर स्पेशल: अजमेर से दिनांक 05.03.26 से 26.03.26 तक (04 ट्रिप) एवं दौंड से दिनांक 06.03.26 से 27.03.26 तक (04 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।
- 7. गाडी संख्या 09627/09628, अजमेर-सोलापुर-अजमेर स्पेशल: अजमेर से दिनांक 04.03.26 से 25.03.26 तक (04 ट्रिप) एवं सोलापुर से दिनांक 05.03.26 से 26.03.26 तक (04 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।
नोट- उपरोक्त रेलसेवाओ का संचालन समय व ठहराव यथावत रहेगा।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
