होली के अवसर पर रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 03 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार निम्न स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है:

1. रेवाडी-रींगस-रेवाडी स्पेशल (09633/09634)

* गाडी संख्या 09633/09634, रेवाडी-रींगस-रेवाडी स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में रेवाडी से दिनांक 01,07,08,14,15,21,22,28,29,30 मार्च 2026 को (10 ट्रिप) का विस्तार किया जा रहा है। * रींगस से दिनांक 02,08,09,15,16,22,23,29,30,31 मार्च 2026 को (10 ट्रिप) का विस्तार किया जा रहा है।

2. रेवाडी-रींगस-रेवाडी स्पेशल (09637/09638)

* गाडी संख्या 09637/09638, रेवाडी-रींगस-रेवाडी स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में रेवाडी से दिनांक 01,07,08,14,15,21,22,28,29,31 मार्च 2026 को (10 ट्रिप) का विस्तार किया जा रहा है। * रींगस से दिनांक 01,07,08,14,15,21,22,28,29,31 मार्च 2026 को (10 ट्रिप) का विस्तार किया जा रहा है।

3. जयपुर-भिवानी-जयपुर प्रतिदिन स्पेशल (09733/09734)

गाडी संख्या 09733/09734, जयपुर-भिवानी-जयपुर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में जयपुर से दिनांक 01.03.26 से 31.03.26 तक (31 ट्रिप) एवं भिवानी से दिनांक 01.03.26 से 31.03.26 तक (31 ट्रिप) का विस्तार किया जा रहा है।

महत्वपूर्ण नोट

"उपरोक्त रेलसेवाओ का संचालन समय व ठहराव यथावत रहेगा।"

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार निम्न स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story