रेलवे द्वारा होली पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 02 जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी की घोषणा

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार:-

1. मुम्बई सेट्रल-भिवानी-मुम्बई सेट्रल (द्वि-साप्ताहिक)

गाडी संख्या 09001/09002, मुम्बई सेट्रल-भिवानी-मुम्बई सेट्रल द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार का विवरण इस प्रकार है:

  • मुम्बई सेट्रल से दिनांक 03.03.26 से 27.03.26 तक (08 ट्रिप)
  • भिवानी से दिनांक 04.03.26 से 28.03.26 तक (08 ट्रिप)

2. बान्द्रा टर्मिनस-भिवानी-बान्द्रा टर्मिनस (साप्ताहिक)

गाडी संख्या 09005/09006, बान्द्रा टर्मिनस-भिवानी-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार का विवरण इस प्रकार है:

  • बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 04.03.26 से 25.03.26 तक (04 ट्रिप)
  • भिवानी से दिनांक 05.03.26 से 25.03.26 तक (04 ट्रिप)

महत्वपूर्ण सूचना

"नोट-उक्त रेलसेवाओ का संचालन समय व ठहराव यथावत रहेगा।"
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story