✕
हिसार-जयपुर-हिसार खाटू श्याम जी मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू
By Pratahkal Jaipur BureauPublished on
उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 25 से 28 फरवरी तक 4 ट्रिप अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा चलाने का निर्णय लिया गया है।

x
रेलवे द्वारा खाटू श्याम जी में श्रद्धालुओं व यात्रियों की सुविधा हेतु हिसार-जयपुर-हिसार अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा (04 ट्रिप) का संचालन किया जा रहा है।
रेल सेवा का आधिकारिक विवरण
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार:
"गाडी संख्या 04721, हिसार-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 25.02.26 से 28.02.26 तक (04 ट्रिप) हिसार से 05.50 बजे रवाना होकर 13.00 बजे जयपुर पहुॅचेगी।"
"इसी प्रकार गाडी संख्या 04722, जयपुर-हिसार अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 25.02.26 से 28.02.26 तक (04 ट्रिप) जयपुर से 14.50 बजे रवाना होकर 22.25 बजे हिसार पहुॅचेगी।"
प्रमुख ठहराव एवं स्टेशन
यह रेलसेवा मार्ग मेें निम्नलिखित स्टेशनों पर ठहराव करेगी:
- सिवानी, सादुलपुर, रामपुरा बेरी, लोहारू, सूरजगढ
- चिडावा, रतनशहर, झुंझुनूं, डूंडलोद मुकुंदगढ, नवलगढ
- सीकर, पलसाना, रींगस, गोविन्दगढ मलिकपुर, चौमू सामोद व ढेहर का बालाजी
ट्रेन की संरचना (कोच विवरण)
इस रेलसेवा में 10 साधारण श्रेणी एवं गार्ड श्रेणी के 02 डिब्बो सहित कुल 12 डिब्बे होंगे।
Next Story
Related News
X

