ब्यावर (प्रातःकाल संवाददाता)। वरिष्ठ पत्रकार दिलीप सिंह के पिता और समाजसेवी स्व. हीरालाल टाक का बुधवार रात्रि को निधन हो गया। 88 वर्षीय स्व. टाक लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से परिवार और समाज में गहरा शोक व्याप्त है।

गुरुवार को पैतृक गांव रोहिसा (नागौर) में गमगीन माहौल में उनका दाह संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में समाज के वरिष्ठ सदस्य और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसमें अखिल भारतीय श्री टाक महासभा, अजमेर के पूर्व अध्यक्ष रमेश चंद्र टाक, जगदीश चंद्र टाक, भवन निर्माण समिति अध्यक्ष भंवरलाल टाक, हेम सिंह टाक सहित रोहिसा ग्राम पंचायत सरपंच राजूराम गौङ और स्व जातीय जन एवं ग्रामवासी शामिल हुए।

स्व. हीरालाल टाक ने समाज सेवा में अपना जीवन समर्पित किया और स्थानीय स्तर पर शिक्षा, निर्माण एवं सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे अपने पीछे पुत्र गोपाल टाक, राधाकिशन टाक, अनिल टाक, अशोक टाक और पुत्री भंवरी देवी सहित समृद्ध परिवार छोड़ गए हैं।

हीरालाल टाक की याद में समाज और परिवार ने उनकी सरलता, उदारता और समाज कल्याण के कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके निधन से परिवार और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।

Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story