जयपुर। हाथोज धाम में आज त्रिवेणी धाम के मुख्य पुजारी श्री श्री 108 श्री रघुनन्दन दास जी महाराज का आगमन हुआ। इस अवसर पर हाथोज धाम पीठाधीश्वर स्वामी श्री बालमुकुंदाचार्य महाराज ने उन्हें बालाजी महाराज का पावन दुपट्टा ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया।

संतों के मध्य धर्म एवं संस्कृति संरक्षण पर संवाद

इस दौरान दोनों संतों के बीच सनातन धर्म, संस्कृति और परंपराओं की रक्षा एवं उसके संरक्षण को लेकर सार्थक चर्चा हुई। संतों ने कहा कि "वर्तमान समय में सनातन संस्कृति के संरक्षण और उसके प्रचार-प्रसार के लिए समाज को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है।"

श्रद्धालुओं का उत्साह और संकल्प

हाथोज धाम में संतों के इस मिलन से श्रद्धालुओं में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। उपस्थित भक्तों ने संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया और धर्म व संस्कृति के संरक्षण का संकल्प लिया।


Next Story