जयपुर कालवाड़ स्थित हाथोज धाम में पण्डित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, बागेश्वर धाम के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री दक्षिणमुखी बालाजी महाराज मंदिर में बागेश्वर महिला मंडल द्वारा संगीतमय सुन्दरकाण्ड एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ।

हाथोज धाम पीठाधीश्वर स्वामी श्री बालमुकुंदाचार्य महाराज ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान संध्या बेला में भगवान श्री दक्षिणमुखी बालाजी महाराज की महाआरती संपन्न हुई। इसी अवसर पर मंदिर परिसर में आकर्षक फूल बंगला झांकी भी सजाई गई, जिसे देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

पूरे मंदिर परिसर में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का विशेष वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने हनुमानजी की आराधना करते हुए राष्ट्र, धर्म एवं समाज की सुख-समृद्धि और कल्याण की मंगलकामना की। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे पूरा कार्यक्रम आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति भाव से परिपूर्ण हो गया।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story