जयपुर/नागौर, 21 फरवरी

राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने शनिवार को मेड़ता प्रवास के दौरान ग्राम पांचडोलियां पहुंचे। वहाँ उन्होंने ग्रामवासियों से संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणजनों के लिए क्रियान्वित विकास योजनाओं के बारे में चर्चा करते हुए उन्हें विकास में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया।

ग्राम पांचडोलियां उच्च प्राथमिक विद्यालय में भवन व कमरा निर्माण की घोषणा

इस दौरान राज्यपाल ने राजस्थानी प्रवासी दरड़ा परिवार को अपनी जन्मभूमि के लिए विकास कार्य हेतु प्रेरित किया। राज्यपाल श्री बागडे की प्रेरणा से महाराष्ट्र में लोकमत संचार समूह के प्रवासी विजय दरड़ा परिवार ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में भवन व कमरा निर्माण करवाने के लिए सहमति प्रदान करते हुए इसके लिए मौके पर ही घोषणा की।

  • श्री बागड़े ने राजस्थानी ग्राम पांचडोलियां में पहुंच ग्रामीणों से किया संवाद।
  • प्रवासी राजस्थानी परिवार ने की भवन व कमरा निर्माण की घोषणा।

राज्यपाल का संबोधन एवं विकास की प्राथमिकता

राज्यपाल श्री बागडे ने कहा कि:

"गांवों का विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। प्रवासी आगे आकर इसमें सहयोग कर सकते हैं, उन्हें प्रेरित करने की आवश्यकता है।"

उन्होंने दरड़ा परिवार का आभार जताया।

किसान आयोग अध्यक्ष श्री सीआर चौधरी ने की शिष्टाचार भेंट

मेड़ता प्रवास के दौरान राज्यपाल श्री बागडे पूर्व केंद्रीय मंत्री व किसान आयोग अध्यक्ष श्री सीआर चौधरी के आग्रह पर उनके धाधलास उदा गांव भी पहुंचे।

  • श्री चौधरी ने राज्यपाल महोदय का परिवार सहित आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
Next Story