राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से मिले जम्मू-कश्मीर के विद्यार्थी, 'भारत दर्शन यात्रा' पर संवाद
लोकभवन में 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' संदेश के तहत राज्यपाल ने छात्रों को संबोधित किया और कश्मीर को सनातन संस्कृति का गढ़ बताया।

जयपुर के लोकभवन में 'भारत दर्शन यात्रा' के दौरान राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे जम्मू-कश्मीर से आए छात्र-छात्राओं के साथ संवाद करते हुए।
जयपुर, 14 फरवरी। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे से शनिवार को लोकभवन में "भारत दर्शन यात्रा" के तहत जम्मू कश्मीर के छात्र-छात्राओं ने मुलाक़ात की।
लोकभवन में जम्मू कश्मीर के विद्यार्थियों ने राज्यपाल से की मुलाकात। राज्यपाल श्री बागडे ने इस दौरान विद्यार्थियों से संवाद किया।
संवाद के दौरान राज्यपाल ने जम्मू-कश्मीर की महत्ता पर प्रकाश डाला:
उन्होंने विद्यार्थियों को विविधता में एकता की भारत भूमि को 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' बताते हुए छात्र—छात्राओं को राष्ट्र के लिए समर्पित होकर भविष्य की दिशाओं का निर्धारण का आह्वान किया।
अंत में, उन्होंने भारत दर्शन यात्रा की विद्यार्थियों को शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
