अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस (1 मई) के अवसर पर राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने प्रदेश के समस्त श्रमिकों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए श्रम संस्कृति के सम्मान को राष्ट्र के नव निर्माण का आधार बताया है।

राज्यपाल श्री बागडे ने अपने संदेश में कहा कि श्रमिक राष्ट्र की अनमोल धरोहर हैं और उनके अथक परिश्रम से ही देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रमिकों के योगदान को मान्यता देना और उनके अधिकारों व विकास की दिशा में ठोस सोच के साथ कार्य करना समय की आवश्यकता है।

उन्होंने श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रमिकों के सर्वांगीण विकास को केंद्र में रखकर योजनाओं और प्रयासों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। राज्यपाल ने कहा कि श्रमिकों के सशक्तिकरण से ही राष्ट्र की आर्थिक और सामाजिक संरचना मजबूत होती है।

अपने संदेश के अंत में श्री बागडे ने सभी श्रमिकों के खुशहाल और समृद्ध जीवन की कामना करते हुए उनके निरंतर योगदान को राष्ट्र की प्रगति का आधार बताया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story