राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने भीलवाड़ा में सनातन मंगल महोत्सव में शिरकत की
हरिशेवा उदासीन आश्रम में आयोजित आठ दिवसीय समारोह के दौरान राज्यपाल ने श्रीमद भागवत महापुराण कथा सुनी और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का अवलोकन किया।

भीलवाड़ा के हरिशेवा उदासीन आश्रम में आयोजित सनातन मंगल महोत्सव के दौरान व्यास पीठ का अभिनंदन करते और संतों का आशीर्वाद लेते राज्यपाल हरिभाऊ बागडे।
राज्यपाल श्री बागडे ने सनातन मंगल महोत्सव एवं दीक्षा दान समारोह में शिरकत की
जयपुर /भीलवाड़ा, 20 फरवरी। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने सनातन मंगल महोत्सव को एतिहासिक आयोजन बताते हुए कहा कि सनातन संस्कृति दुनिया की सबसे प्राचीन और समावेशी सोच रखने वाली है। इस तरह के आयोजन सनातन संस्कृति को मजबूत बनाने वाले है।
"दुनिया में कोई ताकत नहीं है जो सनातन संस्कृति के प्रति हमारी श्रद्धा और भक्ति को मिटा सके। इसी श्रद्धा के कारण ये संस्कृति सुरक्षित है। महाभारत और रामायण जैसे ग्रन्थ इसी सनातन संस्कृति के प्रतीक हैं।"
आयोजन का विवरण एवं संबोधन
राज्यपाल श्री बागडे ने शुक्रवार को हरिशेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर भीलवाड़ा के तत्वावधान में आठ दिवसीय सनातन मंगल महोत्सव एवं दीक्षा दान समारोह में शिरकत की। उन्होंने वहाँ श्रीमद भागवत महापुराण कथा श्रवण कर श्रद्धालुओं को संबोधित किया।
"सनातन संस्कृति दुनिया की सबसे प्राचीन संस्कृति, दुनिया में ऐसी कोई ताकत नहीं जो इसे मिटा सके- राज्यपाल"
संस्कृति के संरक्षण में संतों की भूमिका
राज्यपाल ने कहा कि आठवीं सदी से ही सनातन संस्कृति को नष्ट करने के कई प्रयास होते रहे लेकिन आक्रमणकारी कभी सफल नहीं हो पाए।
- "हमारे साधु संतों के सनातन संस्कृति ओर धर्म को बचाने का कार्य करने से ये सदा सुरक्षित रही।"
- राज्यपाल ने व्यास पीठ पर विराजित श्रीधाम वृन्दावन के कथा व्यास डॉ. श्यामसुन्दर पाराशर का अभिनंदन करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
धार्मिक अनुष्ठानों का अवलोकन
राज्यपाल ने सनातन मंगल महोत्सव के तहत हो रहे विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का अवलोकन किया। उन्होंने विश्व शांति, सर्व संकट निवारण एवं विश्व कल्याण की भावना से प्रतिदिन हो रहे निम्नलिखित अनुष्ठानों का निरीक्षण किया:
- वैदिक अग्नि अनुष्ठान पंचकुण्डीय श्री विष्णु महायज्ञ।
- श्री अष्टोतर शत (108) भागवत मूल पाठ एवं शतचण्डी।
- अनवरत अखण्ड श्रीमद् भगवतगीता पाठ।
- श्री रामचरितमानस पाठ एवं श्रीचंद सिद्धांत सागर पाठ।
- अखण्ड श्री रामनाम संकीर्तन स्थल।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
