उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित दो रेलसेवाएं 25.07.2026 को रीशड्यूल रहेंगी। लिंक रैक में देरी और तकनीकी कारणों के चलते हनुमानगढ़ से रवाना होने वाली हनुमानगढ़-दादर तथा हनुमानगढ़-सूरतगढ़ रेलसेवाओं के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 14707, हनुमानगढ़-दादर रेलसेवा दिनांक 25.07.2026 को अपने निर्धारित समय 05:25 बजे के स्थान पर 01 घंटे की देरी से 06:25 बजे हनुमानगढ़ से प्रस्थान करेगी। यह बदलाव लिंक रैक में देरी के कारण किया गया है।

वहीं, गाड़ी संख्या 54759, हनुमानगढ़-सूरतगढ़ रेल सेवा दिनांक 25.07.2026 को तकनीकी कारणों के चलते अपने निर्धारित समय 07:15 बजे के स्थान पर 02 घंटे की देरी से 09:15 बजे हनुमानगढ़ से रवाना होगी।

रेलवे द्वारा दोनों रेलसेवाओं के निर्धारित प्रस्थान समय में किए गए बदलाव की जानकारी यात्रियों के लिए जारी की गई है, ताकि वे अपनी यात्रा की योजना नए समय के अनुसार बना सकें।

Next Story