जयपुर: जौहरी बाजार में हनुमंत जन्मोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा और प्रसादी वितरण
जौहरी फ्रेंड्स द्वारा पुष्प वर्षा के साथ भक्तों को प्रसादी बांटी गई, कार्यक्रम में सांसद मंजू शर्मा और विधायक बालमुकुंद आचार्य का सम्मान किया गया।

जयपुर के जौहरी बाजार में आयोजित श्री हनुमंत जन्मोत्सव शोभा यात्रा के दौरान रथ पर सवार हनुमान जी की झांकी और उपस्थित श्रद्धालु।
जौहरी बाजार स्थित श्री हनुमंत जन्मोत्सव पर्व पर एक विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर जौहरी फ्रेंड्स द्वारा पुष्प वर्षा कर भक्तों का भव्य स्वागत किया गया और उन्हें आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक, पानी व प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर भक्त राम भक्त हनुमान की विभिन्न झांकियों के दर्शन कर नाचते गाते आनंद ले रहे थे।
गणमान्य अतिथियों का हुआ सम्मान
कार्यक्रम में जयपुर शहर की लोकप्रिय सांसद श्रीमती मंजू शर्मा एवं हवामहल विधानसभा के लोकप्रिय विधायक स्वामी श्री बालमुकुंद आचार्य जी महाराज का माला व शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। जौहरी बाजार स्थित श्री हनुमंत जन्मोत्सव पर्व पर विशाल शोभा यात्रा का जौहरी फ्रेंड्स द्वारा पुष्प वर्षा कर भत्तों को आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक, पानी व प्रसादी वितरण की गयी।
कार्यक्रम में उपस्थितजन
इस अवसर पर जौहरी फ्रेंड्स से अनिल जांगिड़, महेश शर्मा, नीरज जैन, योगेश सोनी, पूर्व पार्षद राजेश गुप्ता, समाज सेवी दौलत त्रिलोकानी, करन अलवानी, गोपु सोनी, राजेश सोनी, रघुवीर जौहरी, शान बोथरा, कुंदनलाल पठानी, विकास टॉक, आलोक खंडेलवाल, पुस्पेंद्र मेहरा, शलभ टॉक, चेतन मेहरा, जयंत जांगिड़, लाला पटेल, कमल रुपाणी, विकास पारीक, रवि सोनी, जाकिशन साहू, प्रतिक बड़ियां (जैन), अक्षय रजवानिया, विक्रम तंवर, गिर्राज वशिष्ठ, राजेश शर्मा, संजय वैद्य, ममता शर्मा, भावना सैनी, संतोष गुप्ता, अक्षय यादव, मदन नागर, अम्बरीश पारीक, सोहन प्रजापत, अंजना त्रिलोकानी, पदमा हेमनानी आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर भक्त राम भक्त हनुमान की विभिन्न झांकियों के दर्शन कर नाचते गाते आनंद ले रहे थे। कार्यक्रम में जयपुर शहर की लोकप्रिय सांसद श्रीमती मंजू शर्मा एवं हवामहल विधानसभा के लोकप्रिय विधायक स्वामी श्री बालमुकुंद आचार्य जी महाराज का माला व शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
