राजस्थानी सिनेमा प्रेमियों के लिए बहुप्रतीक्षित क्षण आ गया है। महिला सशक्तिकरण पर आधारित राजस्थानी फीचर फिल्म “हमारी बेटियां” 8 मई 2026 को रिलीज होने जा रही है। निर्देशक उग्रसेन तंवर ने बताया कि फिल्म के रिलीज से पहले ही राजस्थान फिल्म इंडस्ट्री में उल्लेखनीय हलचल देखी जा रही है, जिससे दर्शकों में खासा उत्साह है।

यह फिल्म 8 मई 2026 को जयपुर के जैम सिनेमा में रिलीज की जाएगी, जहां दर्शक 8 मई से 14 मई तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे का शो देख सकेंगे। शो के दौरान दर्शकों को फिल्म की स्टार कास्ट से मिलने का अवसर भी प्रदान किया जाएगा, जिससे यह प्रदर्शन और अधिक विशेष बन जाएगा।

फिल्म में रेखा परिहार, ऋषभ साहू, अशोक खडोलिया, संतोष कंवर, सनाया सैनी, विनयदेव गौतम, सुभाष सेठ, रमेश मकवाना, विनोद शर्मा बरना, हितेश सोलंकी, अभिनव शर्मा, दीपक सिंह, माधुरी खंडेलवाल, कलावती पटेल, गौरान्वी शर्मा, सत्यनारायण पाटोदिया, महेश योगी, गोविंदा गुर्जर, चित्रांश गौतम, मुकेश तंवर, गर्वित चौहान, श्याम सुंदर साहू, सीता साहू, मीनाक्षी सेन, शंकर लाल कटारिया, गुरु सुमेर सिंह, भगत सिंह, हरिनारायण साहू और फूलसिंह पिपलाली के साथ स्वयं निर्देशक उग्रसेन तंवर ने दमदार अभिनय किया है।

फिल्म की अभिनेत्री रेखा परिहार ने बताया कि “हमारी बेटियां” महिला सशक्तिकरण पर आधारित है, जिसमें सामाजिक संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है। फिल्म के निर्माता गणेश साहू तथा सह निर्मात्री रेखा परिहार हैं। संगीत दिलबर हुसैन द्वारा दिया गया है, वहीं गायन में रेखा परिहार और दिलबर हुसैन की आवाज शामिल है।

फिल्म के तकनीकी पक्ष को सुदृढ़ बनाने में कोरियोग्राफी राजेंद्र राव, चीफ असिस्टेंट डायरेक्टर ज्योत्सना कौशिक, टेक्निकल निर्देशक अनिल के सैनी, मेकअप ममता अग्रवाल तथा चीफ कैमरा सुरेश खांडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। फिल्म में पांच कर्णप्रिय गीत शामिल हैं, जो दर्शकों को आकर्षित करने के लिए तैयार हैं।

राजस्थानी सिनेमा में महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषय को केंद्र में रखकर बनी “हमारी बेटियां” का यह प्रदर्शन न केवल मनोरंजन बल्कि सामाजिक संदेश के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story