जयपुर, 05 फरवरी। राजस्थान 16वीं विधानसभा का पंचम सत्र जारी है। विधानसभा परिसर में मीडिया से रूबरू होते हुए विधायक श्री गुरवीर सिंह बराड़ ने अपनी बात रखी।


भाजपा सरकार के 2 वर्ष बनाम कांग्रेस के 5 वर्ष

विधायक श्री गुरवीर सिंह बराड़ ने कहा कि:

  • "माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने महज 2 वर्षों में जो विकास कार्य किए हैं, उससे कांग्रेस पूरी तरह बौखला गई है।"
  • "इसी का प्रमाण है कि मुख्यमंत्री ने सदन में 143 बिंदुओं का विस्तृत दस्तावेज प्रस्तुत कर कांग्रेस के 5 साल बनाम भाजपा सरकार के 2 साल के कार्यों की तुलना रखी।"

विपक्ष की स्थिति और सरकार की उपलब्धियां

विधायक ने चर्चा के दौरान विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इसके बावजूद कांग्रेस के किसी भी नेता के पास राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा करने के लिए ठोस तथ्य नहीं थे और वे केवल इधर-उधर की बातें कर भ्रम फैलाते रहे।

विधायक श्री बराड़ ने कहा कि भाजपा सरकार के दो साल में सड़क, कृषि, बिजली सहित हर क्षेत्र में उल्लेखनीय और शानदार काम हुआ है।


केंद्र का सहयोग और आगामी बजट की उम्मीदें

उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया और कहा कि:

  • "सकारात्मक सोच के कारण ही देश की अर्थव्यवस्था निरंतर आगे बढ़ रही है।"
  • "इसी तरह राजस्थान भी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।"

आगामी 11 फरवरी को पेश होने वाले राज्य बजट को लेकर उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश के हर वर्ग के लिए कई सौगातें लेकर आने वाला है।

Next Story