सिक्ख पंथ के पांचवें धर्मगुरु गुरु अर्जुन देव महाराज के 420वें शहीदी दिवस के अवसर पर ब्यावर में श्रद्धा, सेवा और समर्पण का भाव देखने को मिला। इस पावन अवसर पर सिक्ख समाज की ओर से मसूदा रोड स्थित बांगड़ नगर में श्री सीमेंट लिमिटेड के मुख्य द्वार पर छबील का आयोजन कर राहगीरों एवं आमजन को ठंडी लस्सी तथा छोले का प्रसाद वितरित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री सीमेंट ब्यावर इकाई प्रमुख विकास सिंघल एवं मानव संसाधन विकास विभाग प्रभारी नीरज शर्मा ने किया। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने छबील में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और गुरु अर्जुन देव महाराज के बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर कोहिनूर, अमित कटारा, मनीष तिवारी, हितेश जोशी, मुकुल शर्मा, पूर्व सरपंच पप्पू काठात तथा एकम आसरा चेरिटेबल ट्रस्ट के सतपाल सिंह सोनी सहित सिक्ख समाज के अनेक गणमान्य नागरिक एवं सेवादार उपस्थित रहे। सभी ने पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ सेवा कार्य में सहभागिता निभाई।

गुरु अर्जुन देव महाराज के शहीदी दिवस पर आयोजित यह छबील सेवा, मानवता, परोपकार और समाज में भाईचारे के संदेश को सशक्त रूप से प्रसारित करने का माध्यम बनी। आयोजन ने श्रद्धालुओं को सेवा और समर्पण की परंपरा से जोड़ते हुए समाज में एकता एवं सद्भाव का संदेश दिया।

Next Story