राम नवमी पर जयपुर के गुप्त वृन्दावन धाम में प्रभू श्री राम के स्वागत की तैयारियाँ पूरे चरम पर हैं, 27 मार्च को राम लाला का जन्मोत्सव मंदिर में पूरी भव्यता के साथ मनाया जायेगा। हजारों लोग श्री राम के नाम का उच्चारण करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। रामनवमी पर भगवान् श्री श्री कृष्ण बलराम फूलों की झांकी में विराजेंगे, भगवान के विशेष श्रृंगार और पुष्प वर्षा के लिए भारत के प्रमुख शहरों से कई प्रकार के फूल मंगाए गए हैं।

चार दिवसीय राम कथा और दिव्य पुष्प वर्षा

रामनवमी के पावन पर्व पर गुप्त वृन्दावन धाम में चार दिवसीय राम कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे भक्त सम्पूर्ण राम लीला कथा श्रवण का लाभ ले रहे हैं। प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव पर गुप्त वृन्दावन धाम में संध्या में राम तारक यज्ञ का आयोजन होगा जिसमें भगवान राम के 108 पवित्र नामों का उच्चारण करते हुए मंत्रों की आहुतियां दी जाएंगी।

राम तारक यज्ञ का आध्यात्मिक महत्व

गुप्त वृन्दावन धाम के अध्यक्ष अमितासना दास ने राम तारक यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया की "इस यज्ञ में भगवान के पवित्र नाम श्री राम अष्टोत्तर का उच्चारण होगा।" यह यज्ञ मानव जीवन में सुख, शांति, समृद्धि प्रदान करने वाला है, राम नाम का उच्चारण जीवन की सभी बाधाओं को दूर करता है। राम नवमी पर गुप्त वृन्दावन धाम में राम नाम तारक मंत्र उच्चारण से ‘राम तारक यज्ञ’ संपन्न होगा।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story