ग्राम उत्थान शिविर पावा: कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने बांटे पट्टे और चेक
कैबिनेट मंत्री ने सुमेरपुर के पावा में लाभार्थियों को आवास का मालिकाना हक, कृषि यंत्र और पशु बीमा पॉलिसी सौंपी तथा दुर्घटनाग्रस्त परिवारों को आर्थिक सहायता दी।

सुमेरपुर की ग्राम पंचायत पावा में आयोजित ग्राम उत्थान शिविर के दौरान लाभार्थियों को पट्टे और सहायता राशि के चेक सौंपते कैबिनेट मंत्री श्री जोराराम कुमावत और अन्य अतिथि।
स्वामित्व अधिकार और पक्के आवास से महिला सशक्तिकरण
शिविर के माध्यम से जहां एक ओर नागरिकों को वैधानिक अधिकार प्राप्त हुए, वहीं दूसरी ओर सुरक्षित आवास का सपना भी साकार हुआ। शिविर में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग, राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने लाभार्थियों को आशियाने का मालिकाना हक सौंपा।
- ग्राम पंचायत द्वारा छह लाभार्थियों—भंवरलाल, पोची देवी, ताराचंद, लोहरी, श्रवण कुमार व मदन गिरी को स्वामित्व कार्ड एवं पट्टा प्रदान किए गए।
- प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत खेताराम मीणा, जमूदेवी पत्नी पुराराम मीणा (निवासी पावा), हेमाराम व तोलाराम मीणा (निवासी भारूच) को आवास की स्वीकृत राशि के चेक सौंपे गए।
लाभार्थियों ने बताया कि पूर्व में कच्चे मकानों में रहने के कारण विशेषकर वर्षा ऋतु में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, जो अब पक्का आवास मिलने से समाप्त हो जाएंगी।
कृषि एवं पशुपालन योजनाओं का लाभ
शिविर के दौरान पशुपालन मंत्री श्री कुमावत ने विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के तहत सहायता वितरित की:
- मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना: पशुपालनक किसान नारायण सिंह, सुमित्रा, हस्तुदेवी व लीला देवी को पॉलिसी सौंपी गई।
- कृषि विभाग की योजनाएं: हिम्मताराम, कन्या देवी, छोग सिंह, नारायण सिंह को कृषि यंत्र, तारबंदी, पाइपलाइन के लिए स्वीकृत राशि के पत्र व मृदा स्वास्थ्य कार्ड सौंपे गए।
"ग्राम उत्थान शिविर यह दर्शाता है कि सुनियोजित प्रशासनिक प्रयासों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से ग्रामीण जीवन में वास्तविक और स्थायी बदलाव संभव है।" — कैबिनेट मंत्री श्री जोराराम कुमावत
संकटग्रस्त कृषक परिवारों के लिए संबल
पावा में आयोजित ग्राम उत्थान शिविर ने दो संकटग्रस्त कृषक परिवार के जीवन में आशा की नई किरण जगाई। खेती कार्य के दौरान हुई एक आकस्मिक दुर्घटना में परिवार के मुखिया की मृत्यु या अंग-भंग हो जाने से ये परिवार गंभीर आर्थिक संकट में आ गए थे।
राजस्थान सरकार की राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना के अंतर्गत दुर्घटना में मृत्यु की स्थिति में ₹2 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई।
- कस्तुदेवी पत्नी घीसाराम कुम्हार (निवासी दुजाना) को सहायता राशि का चेक सौंपा गया।
- सोदरी पत्नी गजाराम देवासी (निवासी पोसालिया) को सहायता राशि का चेक सौंपा गया।
लाभार्थी परिवारों ने कहा कि समय पर मिली इस सहायता ने उन्हें फिर से जीवन को संभालने का हौसला दिया है। उन्होंने पंचायत प्रशासन, उपखंड एवं जिला स्तर के समस्त अधिकारियों, राज्य सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति
इस मौके पर निम्नलिखित गणमान्य अतिथि एवं अधिकारी मौजूद रहे:
- प्रताप सिंह बिठिया (अध्यक्ष, पाली सरस डेयरी)
- पुनम सिंह परमार (जिला उपाध्यक्ष)
- मेघाराम परमार (सरपंच, ढोला एवं अध्यक्ष, सरपंच संघ सुमेरपुर)
- सुश्री करूणा राजपुरोहित (सरपंच, पावा)
- भगवत सिंह जोधा (पूर्व पंचायत समिति सदस्य)
- हिमांशु कच्छावा (तहसीलदार)
- मुकेश मोदी (भाजपा महामंत्री)
- पूरण सिंह जैतावत (सचिव, कृषि उपज मंडी समिति, सुमेरपुर)
- नरेंद्र कुमावत (एईएन)
- जोर सिंह कोसेलाव (भाजपा कार्यकर्ता)

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
