राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जयपुर में राधा माधव मंदिर के किए दर्शन
राज्यपाल ने कनक घाटी स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना की और वहां आयोजित यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

जयपुर के कनक घाटी स्थित श्री राधा माधव मंदिर में राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे दर्शन करते हुए और मंदिर परिसर में आयोजित सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम में सम्मिलित होते हुए।
जयपुर, 25 मई। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे सोमवार को कनक घाटी स्थित श्री राधा माधव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से राधा माधव के दर्शन कर प्रदेशवासियों के मंगल की कामना की। इस दौरान राज्यपाल ने मंदिर परिसर में आयोजित सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
यज्ञोपवीत संस्कार के दौरान राज्यपाल ने बटुकों को आशीर्वाद स्वरूप दक्षिणा प्रदान की। उन्होंने अपने संबोधन में संस्कार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जनेऊ महज एक धागा नहीं है, बल्कि यह सनातन संस्कृति, उच्च आदर्शों और अनुशासन का प्रतीक है। उन्होंने उपस्थित बटुकों का आह्वान करते हुए कहा कि वे धर्म के मार्ग पर निष्ठापूर्वक चलें, अपने बड़ों का सदैव आदर करें तथा समाज में ज्ञान और सेवा के प्रसार में अग्रणी भूमिका निभाएं। इस अवसर पर राज्यपाल की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं और आयोजकों का उत्साहवर्धन किया।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
