राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने गांधी और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि
राजस्थान के राज्यपाल ने महात्मा गांधी के सत्य-अहिंसा और लाल बहादुर शास्त्री के सादगी भरे जीवन से सीख लेने का आह्वान किया।

तस्वीर में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे मंच के पॉडियम से हाथ उठाकर भाषण देते हुए।
जयपुर, 1 अक्टूबर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 2 अक्टूबर को मनाई जाने वाली जयन्ती पर उन्हें स्मरण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं। उन्होंने राष्ट्र की इन महान विभूतियों के जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
राज्यपाल श्री बागडे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और उनके दर्शन को स्मरण करते हुए कहा कि गांधीजी का सम्पूर्ण जीवन सत्य और अहिंसा से जुड़ा रहा। अहिंसा की उनकी दृष्टि ने राजनीतिक और सामाजिक परिवर्तनों में महती भूमिका निभाई।
उन्होंने कहा कि इसी तरह लाल बहादुर शास्त्री का जीवन ईमानदारी और शुचिता का अनुपम उदाहरण है। श्री बागडे ने राष्ट्र की इन महान विभूतियों के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके बताए आदर्श मार्ग पर चलने का आह्वान किया है।

