राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने स्काउट गाइड को राज्य स्तरीय पुरस्कार से नवाजा
राजस्थान के राज्यपाल ने युवाओं से राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ समाज के सर्वांगीण विकास और कर्तव्य पालन में योगदान देने का आह्वान किया।

जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह के दौरान राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे मेधावी स्काउट्स और गाइड्स को सम्मानित करते हुए।
जयपुर, 11 फरवरी। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने कहा कि युवा स्वयं के विकास के साथ राष्ट्र को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करें। उन्होंने स्काउट गाइड संगठन के युवाओं को दृढ़ संकल्प शक्ति और मन बनाकर समाज के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
युवा मन बनाकर समाज और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करें
श्री बागडे राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने युवाओं को अधिकारों की बजाय राष्ट्र और समाज तथा शिक्षा के प्रति कर्तव्य की भावना को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
"युवा मन बनाकर समाज और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करें"
स्काउट व गाइड संगठन: सेवा संकल्प से जुड़ी संस्कृति
राज्यपाल ने कहा कि स्काउट व गाइड संगठन युवाओं की सेवा संकल्प से जुड़ी संस्कृति से जुड़ा संगठन है। उन्होंने राजस्थान को योद्धाओं की भूमि बताते हुए कहा कि यहाँ का व्यक्ति शौर्य, वीरता और साहस से जुड़ा है। यहाँ निरंतर लड़ाइयाँ हुई पर मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व अर्पण की भावना रही है।
- उन्होंने सेना में यहाँ के सर्वाधिक युवाओं के होने की चर्चा की।
- स्काउट गाइड से जुड़े युवाओं को अपनी परंपरा और संस्कृति से जुड़े रहने का आह्वान किया।
- आपात काल में स्काउट गाइड की रही भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया।
विशिष्ट अतिथियों के विचार
समारोह में विभिन्न जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने अपने विचार साझा किए:
- राज्यमंत्री श्री ओटाराम देवासी: उन्होंने कहा कि वह स्वयं स्काउट संगठन में रहे हैं। "यह अनुशासन से जुड़ा युवाओं को प्रेरणा देने वाला संगठन है।"
- विधायक श्री दर्शन सिंह और श्री वीरेंद्र सिंह, श्री अखिल शुक्ला: इन अतिथियों ने भी कार्यक्रम में अपने विचार रखें।
- मुख्य आयुक्त श्री निरंजन आर्य: स्काउट गाइड के मुख्य आयुक्त ने राजस्थान में संगठन की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक प्रदर्शन
इससे पहले राज्यपाल ने श्रेष्ठ स्काउट गाइड को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान स्काउट गाइड ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां के साथ साहसिक कैंप आदि से जुड़ी गतिविधियों का प्रदर्शन किया।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
