✕
रामदेव जयंती और तेजा दशमी पर राज्यपाल बागडे ने दी शुभकामनाएं, सेवा का किया आह्वान
By Pratahkal Jaipur BureauPublished on
राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने रामदेव जयंती और तेजा दशमी (21 सितंबर) पर बधाई दी। उन्होंने लोक देवता रामदेवजी और तेजाजी के जीवन से प्रेरणा लेकर दीन-दुखियों की सेवा और प्राणी मात्र के प्रति दया भाव रखने का आह्वान किया।

x
जयपुर, 20 सितंबर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने रामदेव जयंती और तेजा दशमी (21 सितंबर) के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल श्री बागडे ने कहा कि लोक देवता रामदेवजी और तेजाजी का जीवन लोक कल्याण के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि रामदेवजी और तेजाजी के बताए आदर्श मार्ग को अपनाते हुए दीन-दुखियों की सेवा और प्राणी मात्र के प्रति दया भाव रखते हुए कार्य करना चाहिए।
राज्यपाल श्री बागडे ने रामदेवजी और तेजाजी के आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा लोक कल्याण की भावना के साथ सेवा और दया भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
Next Story
Related News
X

