✕
गुरु नानक जयंती पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने प्रदेशवासियों को दी बधाई
By Pratahkal Jaipur BureauPublished on
राज्यपाल ने कहा कि गुरु नानक जी का जीवन एकता, सद्भाव और निस्वार्थ सेवा को समर्पित रहा, जिसे आचरण में उतारने की आवश्यकता है।

x
जयपुर, 23 नवंबर। गुरु नानक जयंती के अवसर पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए गुरु नानक जी के आदर्शों, विचारों और सामाजिक सद्भाव के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया है। गुरु नानक जयंती 24 नवंबर को मनाई जाएगी।
राज्यपाल श्री बागडे ने अपने संदेश में कहा कि सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक जी का संपूर्ण जीवन भारतीय संस्कृति की एकता और परस्पर सद्भाव की भावना को समर्पित रहा। उन्होंने गुरु ग्रंथ के माध्यम से सभी धर्मों के महान ज्ञान को अपने आचरण में उतारने का संदेश दिया।
राज्यपाल ने कहा कि गुरु नानक जयंती सामाजिक न्याय के लिए गुरु नानक जी द्वारा की गई निस्वार्थ सेवा को स्मरण करने और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का पावन प्रकाश पर्व है। यह अवसर उनके विचारों और जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश देता है।
Next Story
Related News
X

