जयपुर, 24 सितम्बर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितम्बर के अवसर पर उन्हें स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचार आज भी प्रासंगिक हैं।

राज्यपाल श्री बागडे ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए एकात्म मानववाद की मौलिक विचार दृष्टि हमें दी। उन्होंने कहा कि उनके अंत्योदय के विचारों और शिक्षाओं को आत्मसात करते हुए समाज के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर राज्यपाल का यह संदेश उनके विचारों और आदर्शों को अपनाते हुए समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर केंद्रित रहा।

Next Story