गोरखपुर कैंट-उनौला दोहरीकरण कार्य का असर: कई रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित, रेगुलेट और रीशड्यूल
गोरखपुर कैंट-उनौला रेलखण्ड पर दोहरीकरण कार्य के चलते कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। जानिए किन रेलसेवाओं के मार्ग बदले, कौन-सी रेगुलेट और रीशड्यूल होंगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर कैंट-उनौला रेलखण्ड पर दोहरीकरण कार्य के लिए नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किए जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस कार्य के चलते उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित कई रेलसेवाओं के मार्ग में परिवर्तन किया गया है, जबकि कुछ रेलसेवाएं रेगुलेट और रीशड्यूल भी रहेंगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 19725, खातीपुरा-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस, जो 21 जुलाई 2026 को खातीपुरा से प्रस्थान करेगी, परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-शाहगंज-मऊ-भटनी-सीवान-थावे-कप्तानगंज होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा गोंडा व गोंदिया जं. पर ठहराव नहीं करेगी।
नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण कुछ रेलसेवाएं रेगुलेट भी रहेंगी। गाड़ी संख्या 19269, पोरबंदर-मुजफ्फरपुर रेलसेवा, जो 17 जुलाई 2026 को पोरबंदर से प्रस्थान करेगी, वह लखनऊ मण्डल पर 1 घंटा 30 मिनट रेगुलेट रहेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 19726, दरभंगा-खातीपुरा अमृत भारत एक्सप्रेस, जो 18 जुलाई 2026 को दरभंगा से प्रस्थान करेगी, वह वाराणसी मण्डल पर 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।
इसके अलावा गाड़ी संख्या 12555, गोरखपुर-बठिण्डा रेलसेवा 21 जुलाई 2026 को गोरखपुर से अपने निर्धारित समय से 1 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे प्रभावित रेलसेवाओं की जानकारी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं, क्योंकि गोरखपुर कैंट-उनौला रेलखण्ड पर दोहरीकरण कार्य के लिए किए जा रहे नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण यह परिवर्तन लागू रहेंगे।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
