पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर कैंट-उनौला रेलखण्ड पर दोहरीकरण कार्य के लिए प्रस्तावित नॉन इंटरलॉकिंग कार्य स्थगित कर दिया गया है। इसके चलते पूर्व में मार्ग परिवर्तन, रेगुलेशन और रीशड्यूलिंग से प्रभावित की गई रेलसेवाएं अब अपने निर्धारित मार्ग और संचालन समय सारणी के अनुसार ही संचालित होंगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने बताया कि नॉन इंटरलॉकिंग कार्य स्थगित होने के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर प्रभावित रेलसेवाओं को रीस्टोर कर दिया गया है। इसके तहत गाड़ी संख्या 19725, खातीपुरा-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस, जो दिनांक 21.07.2026 को खातीपुरा से प्रस्थान करेगी, अब अपने निर्धारित मार्ग एवं संचालन समय सारणी के अनुसार संचालित होगी।

इसी प्रकार, रीस्टोर रेगुलेट रेलसेवाओं के अंतर्गत गाड़ी संख्या 19269, पोरबंदर-मुजफ्फरपुर रेलसेवा, जो दिनांक 17.07.2026 को पोरबंदर से प्रस्थान करेगी, अपने निर्धारित मार्ग एवं संचालन समय सारणी के अनुसार चलेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 19726, दरभंगा-खातीपुरा अमृत भारत एक्सप्रेस रेलसेवा, जो दिनांक 18.07.2026 को दरभंगा से प्रस्थान करेगी, वह भी अपने निर्धारित मार्ग एवं संचालन समय सारणी के अनुसार संचालित होगी।

इसके अलावा, रीस्टोर रीशड्यूल रेलसेवाओं के अंतर्गत गाड़ी संख्या 12555, गोरखपुर-बठिण्डा रेलसेवा, दिनांक 21.07.2026 को गोरखपुर से अपने निर्धारित मार्ग एवं संचालन समय सारणी के अनुसार ही संचालित होगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर कैंट-उनौला रेलखण्ड पर प्रस्तावित नॉन इंटरलॉकिंग कार्य स्थगित होने के बाद प्रभावित सभी रेलसेवाओं की पूर्व में घोषित व्यवस्थाएं समाप्त कर दी गई हैं और संबंधित ट्रेनें अब अपने निर्धारित मार्ग एवं समय सारणी के अनुसार संचालित होंगी।

Next Story