विराट हिंदू सम्मेलन में सामाजिक समरसता और एकजुटता का संदेश
गोपाल नगर की शांति नगर बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने सनातन शक्ति, अखंडता और जातिगत भेदभाव मिटाकर संगठित भारत के निर्माण पर जोर दिया।

गोपाल नगर की शांति नगर बस्ती स्थित श्री राम पार्क में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन के दौरान मंच पर मंचासीन अतिथि और उपस्थित जनसमूह।
देश उत्थान में सामाजिक समरसता, सहिष्णुता, सांस्कृतिक चेतना और सनातन जागृति का बहुमूल्य संदेश दिया गया। गोपाल नगर की शांति नगर बस्ती द्वारा दिनांक 22 फरवरी विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।
आयोजनों की रूपरेखा और जन-भागीदारी
- आयोजनों की कड़ी में दिनांक 21 फरवरी को वाहन रैली निकाल कर एकजुटता का संदेश दिया गया।
- दिनांक 22 फरवरी को अपरान्ह 12 बजे मातृ शक्ति द्वारा कलश यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में मातृ शक्ति द्वारा भाग लिया।
- कलश यात्रा में संयुक्त परिवार और संयुक्त समाज की भावना का संदेश दिया।
- दोपहर 2 बजे विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन श्री राम पार्क में किया गया जिसमें अपार जन समूह ने भाग लिया।
मुख्य वक्ता का उद्बोधन
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्री अमितोश पारीक, विश्व हिंदू परिषद ने अपने वक्तव्य सकल समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि: "संगठित हिंदू, समर्थ भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए सकल हिंदू समाज को सनातन की शक्ति को पहचान कर कार्य करना होगा। देश की किसी भी विभाजनकरी शक्ति के बहकावे में नहीं आना है। देश की सामाजिकता, सहिष्णुता और एकता को अखंड रखने का दायित्व हम सभी का है। हमें जातिगत भेदभाव को भूलकर आगे बढ़ना चाहिए।"
विशिष्ट अतिथियों के विचार एवं समापन
कार्यक्रम के अंतिम चरण में पधारे हुए जन समूह को प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के अतिरिक्त निम्नलिखित प्रबुद्धजनों ने भी अपने विचार समाज उत्थान में रखे:
- डॉक्टर श्रुति जैन (प्रोफेसर)
- सुधीर यादव (गीता आचार्य)
- आचार्य वेदानंद जी (विवेकानन्द आश्रम)
- ब्रह्मकुमारी सिस्टर निरुपमा जी

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
