जयपुर में ग्लोबल हेल्थ एंड वेलनेस फेस्टिवल 2026 का भव्य आयोजन
बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित इस पांचवें संस्करण में स्वास्थ्य जागरूकता, चिकित्सा प्रदर्शनी और सात विश्व रिकॉर्ड बनाने के संकल्प के साथ अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ जुटेंगे।

जयपुर, 27 फरवरी। “लोकल से ग्लोबल” थीम के साथ हेल्थ अवेयरनेस, प्रिवेंटिव हेल्थकेयर और जनभागीदारी जब एक ही मंच पर एकत्र हों, तो आयोजन केवल आयोजन नहीं बल्कि एक आंदोलन बन जाता है। इसी सोच के साथ जयपुर एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर का मेगा आयोजन, ग्लोबल हेल्थ एंड वेलनेस फेस्टिवल (जीएचडब्लूएफ) 2026 बिड़ला ऑडिटोरियम में आज 28 फरवरी से आयोजित करने जा रहा है। फेस्टिवल के फाउंडर, हिम्मत सिंह नाथावत ने कहा कि "जस्ट हेल्थ एंड वेलनेस के इस अभियान ने अब अंतरराष्ट्रीय स्वरूप ले लिया है और इस वर्ष 5वा संस्करण अब तक का सबसे बड़ा है। इस मंच के माध्यम से हम स्थानीय डॉक्टरों, अस्पतालों और हेल्थ प्रोफेशनल्स को ग्लोबल एक्सपर्ट्स से जुड़ने का अवसर दे रहे हैं।"
प्रतिष्ठित अतिथियों की उपस्थिति में होगा विधिवत उद्घाटन
फेस्टिवल का विधिवत उद्घाटन सुबह 10 बजे फर्स्ट इंडिया न्यूज़ चैनल के सीईओ, जगदीश चंद्र कातिल द्वारा किया जाएगा। उद्घाटन में राहुल पचोरी, डॉ. सीता राम गुप्ता, आयुष कोगटा, सुदेश सैनी, अजय अग्रवाल और प्रीती सक्सेना जैसे कई जाने-माने गेस्ट भी शामिल होंगे। फेस्टिवल के पहले दिन हेल्थ चेकअप कैंप, मेडिकल एग्जीबिशन और अवेयरनेस एक्टिविटीज होंगी। फेस्टिवल में “हार्ट एंड होप”, “हीलिंग विदाउट फियर”, “फ्यूचर रेडी हॉस्पिटल्स कॉन्क्लेव”, “राजस्थान हेल्थ टूरिज्म कॉन्क्लेव” और “लाइफ बियॉन्ड वर्क” जैसे विशेष सत्र और साथ ही बेसिक लाइफ सपोर्ट ट्रेनिंग और अंगदान जागरूकता पर “गिफ्ट ऑफ लाइफ” जैसे सत्र भी आकर्षण का केंद्र बनेंगे।
सात विश्व रिकॉर्ड बनाने की अनूठी तैयारी
को-फाउंडर भूपेंद्र सिंह, आर.के. व्यास और अजय शर्मा ने बताया कि फेस्टिवल के दौरान 7 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश की जाएगी, जिनमें 26 योग साधकों द्वारा 2600 सूर्य नमस्कार, 1000 से ज्यादा सीनियर सिटीजंस बिना दवा एवं बीमारी के स्वस्थ जीवन कैसे जिए की कला, 100 से ज्यादा कॉरपोरेट एक छत के नीचे इकट्ठा होकर वर्क लाइफ बैलेंस और स्ट्रेस मैनेजमेंट के गुर, 1 मिनट में सबसे ज्यादा लोग अंगदान की शपथ, जयपुर में विश्व का प्रथम अंगदाता स्मारक की स्थापना, शक्ति संवाद के रूप में 1000 से ज्यादा महिलाओं का एक ही छत के नीचे स्वास्थ्य एवं सजग जीवन यापन के गुरु सीखेगी तथा एक छत के नीचे 3000 से ज्यादा इंश्योरेंस एडवाइजर कॉन्क्लेव में भारत के प्रत्येक नागरिक को इंश्योरेंस की विधा से कैसे जोड़ा जाए पर मंथन होगा।
आमजन के लिए निःशुल्क प्रवेश और विशेष स्वास्थ्य लाभ
फेस्टिवल में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। प्रत्येक पंजीकृत प्रतिभागी को लगभग ₹15,000 मूल्य की हेल्थकेयर बेनिफिट बुकलेट दी जाएगी, जिससे वे वर्षभर संबद्ध अस्पतालों में चिकित्सा सेवाओं पर लाभ उठा सकेंगे।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
