जयपुर। अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में अभूतपूर्व और उत्कृष्ट कार्य करने पर राजस्थान के प्रखर पत्रकारों, गिरिराज गुर्जर एवं पवन गुर्जर को प्रतिष्ठित 'राष्ट्रीय गुर्जर गौरव सम्मान 2026' से नवाजा गया है। दिल्ली में आयोजित भव्य राष्ट्रीय सम्मान कार्यक्रम के दौरान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग बैंसला और राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मनीष भरगढ़ द्वारा इन दोनों पत्रकारों को इस गौरवशाली सम्मान के लिए चयनित कर पुरस्कृत किया गया।

इसी क्रम में, आज राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मनीष भरगढ़ ने जयपुर स्थित पिंक सिटी प्रेस क्लब पहुंचकर गिरिराज गुर्जर को विधिवत रूप से यह राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया। सम्मान ग्रहण करने के पश्चात पत्रकार गिरिराज गुर्जर ने अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने समाज हित में महासभा द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सम्मान न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि हैं, बल्कि समाज के प्रति नैतिक दायित्वों के निर्वहन की प्रेरणा भी देते हैं। यह आयोजन समाज और पत्रकारिता जगत के बीच एक मजबूत सामंजस्य और गौरव के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है, जो भविष्य में सामाजिक सरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता को और अधिक संबल प्रदान करेगा।

Updated On
Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story