रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घटप्रभा स्टेशन पर तीन जोड़ी एक्सप्रेस रेलसेवाओं का प्रायोगिक आधार पर ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह ठहराव आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेगा। इनमें मैसूरू-अजमेर-मैसूरू द्वि-साप्ताहिक, बेगलुरू-अजमेर-बेगलुरू साप्ताहिक और बेगलुरू-जोधपुर-बेगलुरू साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवाएं शामिल हैं।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 16210 मैसूरू-अजमेर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा का घटप्रभा स्टेशन पर 25 अगस्त 2026 से ठहराव होगा। यह रेलसेवा स्टेशन पर 10.48 बजे पहुंचेगी और 10.50 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 16209 अजमेर-मैसूरू द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा 28 अगस्त 2026 से घटप्रभा स्टेशन पर 08.28 बजे पहुंचेगी और 08.30 बजे प्रस्थान करेगी।

गाड़ी संख्या 16532 बेगलुरू-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा का घटप्रभा स्टेशन पर ठहराव 28 अगस्त 2026 से शुरू होगा। यह रेलसेवा 10.48 बजे स्टेशन पहुंचेगी और 10.50 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 16531 अजमेर-बेगलुरू साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा 24 अगस्त 2026 से घटप्रभा स्टेशन पर 08.28 बजे पहुंचेगी और 08.30 बजे प्रस्थान करेगी।

इसी क्रम में गाड़ी संख्या 16534 बेगलुरू-जोधपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा 30 अगस्त 2026 से घटप्रभा स्टेशन पर 10.48 बजे पहुंचेगी और 10.50 बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 16533 जोधपुर-बेगलुरू साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा का ठहराव 26 अगस्त 2026 से लागू होगा। यह रेलसेवा घटप्रभा स्टेशन पर 08.28 बजे आगमन के बाद 08.30 बजे प्रस्थान करेगी।

इस प्रकार घटप्रभा स्टेशन पर तीन जोड़ी एक्सप्रेस रेलसेवाओं के ठहराव से यात्रियों को इन रेलसेवाओं में आवागमन की सुविधा मिलेगी। सभी ठहराव प्रायोगिक आधार पर आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेंगे।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story