निरीक्षण के दौरान कवर किए गए क्षेत्र

  • झालाना एवं जगतपुरा जोन के विभिन्न स्थान।
  • मालवीय नगर के वार्ड 79, 80 एवं 81 के गांधी सर्किल एवं झालाना रोड।
  • वार्ड 67 के मॉडल टाउन क्षेत्र।

कार्य समीक्षा और मौके पर कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान बीट अनुसार लगाए गए सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति एवं कार्य की समीक्षा की गई। साथ ही गंदगी फैलाने एवं अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियों को समझाइश की गई तथा मौके पर ही चालानी कार्यवाही भी की गई।


निरीक्षण मार्ग एवं प्रमुख निर्देश

आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने गांधी सर्कल से दौरा प्रारंभ किया। इसके बाद उन्होंने निम्नलिखित स्थानों का निरीक्षण किया:

  • पत्रिका गेट, जवाहर सर्किल, J.L.N मार्ग।
  • अरण्य भवन के आसपास, मॉडल टाउन, जगतपुरा आदि।

"उन्होंने मुख्य मार्गों पर लगे कचरे के ढेर को हटाने और डिवाइडरों पर से कचरा उठाने के भी निर्देश दिए।"


उपस्थित अधिकारी एवं सख्त हिदायत

सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त (स्वास्थ्य) श्री ओम प्रकाश थानवी, जोन उपायुक्त सहित CSI भी मौजूद रहे।

आयुक्त ने मौके पर ही खुले में कचरा डालते हुए लोगों को टोका तथा समझाइश भी की, साथ ही शहर को गंदा करने वाले दोषी व्यक्तियों पर कार्रवाई करने के लिए संबंधित अधिकारियों को भी निर्देशित किया।

Next Story