रिमझिम सावण री तीज में झूमीं महिलाएं, लहरिया परिधान और राजस्थानी शृंगार ने बांधा समां
जयपुर में गणगौर महिला ग्रुप के “रिमझिम सावण री तीज” कार्यक्रम में महिलाओं ने लहरिया परिधानों में नृत्य, रैम्प वॉक और राजस्थानी शृंगार से समां बांधा।

तस्वीर में गणगौर महिला ग्रुप की महिलाएं 'रिमझिम सावण री तीज' कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक लहरिया परिधानों में मंच पर सामूहिक रूप से नजर आ रही हैं।
गणगौर महिला ग्रुप की ओर से आयोजित “रिमझिम सावण री तीज” कार्यक्रम में महिलाओं ने सावण के लोकगीतों और लोकधुनों पर जमकर नृत्य किया। लहरिया थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में राजस्थानी संस्कृति और पारंपरिक रंग पूरे आयोजन में नजर आए।
ग्रुप की डायरेक्टर सुशीला भारती ने बताया कि कार्यक्रम में सभी महिलाएं पारंपरिक रंग-बिरंगे लहरिया परिधानों में नजर आईं। महिलाओं ने हाथों में मेहंदी लगाई और विशेष राजस्थानी शृंगार किया। मंच पर महिलाओं के नृत्य के दौरान राजस्थानी संस्कृति साकार होती दिखाई दी।
कार्यक्रम के दौरान कई मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित की गईं। राजस्थानी पोशाक में सजी-धजी महिलाओं का सामूहिक नृत्य और रैम्प वॉक कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। महिलाओं ने पारंपरिक अंदाज में प्रस्तुति देकर आयोजन को खास बना दिया।
कार्यक्रम में भाग लेने वाली सभी महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों के अनुसार, इन कार्यक्रमों का उद्देश्य राजस्थानी कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देना है, जो हमारे समाज से धीरे-धीरे लुप्त होती जा रही है।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
