गंगापोल बस्ती में विराट हिंदू सम्मेलन और कलश यात्रा का सफल आयोजन
आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचारक कैलाश जी ने पंच परिवर्तन का संदेश दिया और गंगापोल व काला हनुमान बस्ती में समाज जनों का सम्मान किया गया।

जयपुर की गंगापोल बस्ती में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन के दौरान निकाली गई भव्य कलश यात्रा में सम्मिलित मातृशक्ति और समाज के अन्य प्रबुद्ध जन।
गंगापोल बस्ती में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 1500 परिवार जन ने सामूहिक भोजन किया ओर एकजुटता का परिचय दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुभाष चौक कुश गार्डन से रावत जी की हवेली तक निकाली गई भव्य कलश यात्रा से हुआ, जिसमें मातृशक्ति, युवा एवं समाज जनों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
मुख्य वक्ता एवं बौद्धिक संबोधन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक श्री मान कैलाश जी (राजस्थान क्षेत्र प्रौढ़ प्रमुख) का बौद्धिक रहा। उन्होंने सर्व समाज में "पंच परिवर्तन" का विषय उतारा।
"समाज से आकाश, धरती, वायु, जल ओर पर्यावरण को शुद्ध रखने का आह्वान किया गया।"
संत सानिध्य एवं सम्मान समारोह
कार्यक्रम मे पूजनीय संत श्री राजाराम जी महाराज (गणेश धाम बदनपुरा) एवं पूजनीय श्री सुखराम दास जी महाराज (बारियों का बाग गंगापोल) का भी सम्मान किया और संतो ने आशीर्वाद दिये। इसके पश्चात समाज के विभिन्न वर्गों का उत्साहवर्धन किया गया:
- क्षेत्र के सभी वरिष्ठ जनों और सयुंक्त परिवार का सम्मान।
- वीर माता, आदर्श विवाह एवं बस्ति प्रतिभा का सम्मान।
समिति एवं व्यवस्था
इस भव्य आयोजन के सफल क्रियान्वयन में मुख्य उत्तरदायित्व निम्न पदाधिकारियों का रहा:
- अध्यक्ष: श्री मोहन रावत
- सचिव: श्री कौशल अनंत
- कोषाध्यक्ष: श्री सतीश शर्मा
कार्यक्रम के अंत में भोजन प्रसादी का कार्यकम रहा।
काला हनुमान बस्ती में विशेष आयोजन
काला हनुमान बस्ति का भी कार्यक्रम राऊटी स्कुल के सामने काला हनुमान रोड पर हिन्दू सम्मेलन मनाया गया जिसमें हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ भी किया गया।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
