ग्रीष्मावकाश के दौरान बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए रेलवे ने बड़ी पहल करते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु दो जोड़ी विशेष रेलसेवाओं के संचालन की घोषणा की है। गांधीधाम-मालदा टाउन-गांधीधाम तथा साबरमती-आसनसोल स्पेशल रेलसेवाएं सीमित अवधि के लिए चलाई जाएंगी, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 09463, गांधीधाम-मालदा टाउन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 25.04.26 को एक ट्रिप के लिए संचालित होगी। यह रेलसेवा शनिवार को गांधीधाम से 12.30 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 02.45 बजे पहुंचेगी तथा 02.55 बजे प्रस्थान कर सोमवार को 09.10 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09464, मालदा टाउन-गांधीधाम स्पेशल रेलसेवा दिनांक 27.04.26 को एक ट्रिप के लिए संचालित होगी, जो सोमवार को 17.35 बजे मालदा टाउन से रवाना होकर मंगलवार को जयपुर स्टेशन पर 23.45 बजे पहुंचेगी तथा 23.55 बजे प्रस्थान कर बुधवार को 15.30 बजे गांधीधाम पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में सामाख्याली, राधनपुर, भीलडी, पालनपुर, आबूरोड, अजमेर, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूण्डला, ईटावा, गोविन्दपुरी, प्रयागराज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, पटना, किऊल, अभयपुर, जमालपुर, सुल्तानगंज, भागलपुर, कहलगांव, साहिबगंज, बडहरवा तथा न्यू फरक्का स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 02 थर्ड एसी, 13 शयनयान श्रेणी, 02 साधारण श्रेणी तथा 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।

इसी क्रम में गाड़ी संख्या 09435, साबरमती-आसनसोल एसी स्पेशल रेलसेवा दिनांक 29.04.26 को एक ट्रिप के लिए संचालित होगी। यह रेलसेवा बुधवार को साबरमती से 22.55 बजे रवाना होकर गुरुवार को जयपुर स्टेशन पर 08.30 बजे पहुंचेगी तथा 08.40 बजे प्रस्थान कर शुक्रवार को 14.30 बजे आसनसोल पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09436, आसनसोल-साबरमती एसी स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.05.26 को एक ट्रिप के लिए संचालित होगी, जो शुक्रवार को 16.15 बजे आसनसोल से रवाना होकर शनिवार को जयपुर स्टेशन पर 20.30 बजे पहुंचेगी तथा 20.40 बजे प्रस्थान कर रविवार को 07.15 बजे साबरमती पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, ईदगाह, टूण्डला, गोविन्दपुरी, प्रयागराज, पं. दीनदयाल उपाध्याय, सासाराम, गया, कोडरमा तथा धनबाद स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 18 थर्ड एसी तथा 02 पावरकार डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।

ग्रीष्मावकाश के दौरान इन विशेष रेलसेवाओं का संचालन यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जिससे लंबी दूरी की यात्रा अधिक सुगम और सुविधाजनक बनेगी।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story