केन्द्रीय पर्यटन व संस्कृति मंत्री एवं जोधपुर सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत के जन्म दिवस के अवसर पर जोधपुर स्थित उनके निजी आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन कर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यक्रम क्रियान्वयन प्रभारी व रावत सेना के संस्थापक महेंद्र सिंह रावत तथा अजमेर क्रिकेट संघ के सचिव गोविंद रूप उपाध्याय समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय मंत्री शेखावत को फूलमाला और साफा पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को त्रिशूल भेंट किया। उन्होंने शेखावत को जन्म दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सुदीर्घ एवं सुखद जीवन की कामना की। अभिनंदन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके प्रति सम्मान और शुभेच्छाएं व्यक्त कीं।

ब्यावर (प्रातःकाल संवाददाता)। मोदी मंत्रिमंडल के दबंग मंत्री की फेहरिस्त में शुमार केन्द्रीय पर्यटन व संस्कृति मंत्री व जोधपुर सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत के जन्म दिवस के अवसर पर यह अभिनंदन कार्यक्रम उनके जोधपुर स्थित निजी आवास पर आयोजित हुआ। इसमें महेंद्र सिंह रावत, गोविंद रूप उपाध्याय समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Story